Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

सुबह उठते ही आती है खांसी? डॉक्टर ने बताए बचाव के आसान घरेलू टिप्स, आज ही आजमाएं और पाएं राहत

सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है. इस दौरान कुछ लोगों को सुबह उठते ही खांसी आने लगती है. कुछ लोगों को खराश और बलगम भी आने लगता है. मौसम में हवा सूखी होने के कारण और एलर्जी बढ़ने के कारण ऐसा होता है. ये खांसी आमतौर पर गंभीर नहीं होती है और न ही बड़ी बीमारी का लक्षण होती है, हालांकि अगर ये दो सप्ताह से ज्यादा बनी रहती है तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. अगर खांसी हल्की है तो आप डॉक्टरों के बताई इन टिप्स को भी फॉलो कर सकते हैं.

दिल्ली के मूलचंद मेडसिटी अस्पताल में पल्मोनोलॉजी विभाग में डॉ. भगवान मंत्री बताते हैं कि खांसी एलर्जी या बैक्टीरिया किसी भी कारण से हो सकती है. सर्दियों में गर्मियों की तुलना में एलर्जी की समस्या बढ़ जाती है. हालांकि कुछ तरीकों को अपनाकर खांसी से राहत मिल सकती है. इसके लिए सबसे जरूरी है कि सर्दियों में सुबह उठकर आप गुनगुना पानी पीना शुरू करें. ऐसा इसलिए क्योंकि सर्दियों में लोग कम पानी पीते हैं. इससे शरीर डिहाइड्रेट होने लगता है. सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुना पानी पीने से गले की सूखापन कम होता है. इससे सांस की नली को भी आराम मिलता है और गले की गंदगी निकल जाती है. इससे खांसी के लक्षणों में आराम मिलता है.

अदरक और शहद

डॉ मंत्री बताते हैं कि एक साल से छोटे बच्चे के अलावा अदरक और शहद कोई भी खा सकता है. ये खांसी से राहत दिलाने के लिए काफी कारगर उपाय है. अगर खांसी सूखी है तोएक चम्मच कसा हुआ अदरक और एक चम्मच शहद मिलाकर रात में सोने से पहले लेना शुरू करें. यह सुबह की खांसी को काफी कम कर देता है. इससे खांसी से काफी हद तक आराम मिल जाता है.

भांप है काफी फायदेमंद

दिल्ली सरकार में चीफ आयुर्वेदिक ऑफिसर डॉ. आरपी पराशर बताते हैं कि खांसी से राहत दिलाने में भांप काफी फायदेमंद है. ये एक ऐसा नुस्खा है तो खांसी को कम करने में मदद करता है. रात को सोने से पहले भांप लेने से आपका रिस्पिरेटरी ट्रेक्ट साफ होता है और खांसी से राहत मिलती है.

रात का खाना हल्का खाएं

डॉ. पराशर बताते हैं कि खाना खाने का भी एक संबंध खांसी से है. देर रात अगर आप भारी खाना खाते हैं तो इससे एसिडिटी बढ़ती है, जिससे रात में एसिड रिफ्लक्स होने का रिस्क रहता है. ऐसे में कोशिश करें कि रात को सोने से कम से कम 2 घंटा पहले खाना खाएं.

डॉ पराशर और डॉ मंत्री दोनों का कहना है कि इन नुस्खों को असर अगर शुरुआत में हो गया तो ठीक अगर नहीं होता है तो फिर आप खांसी के लिए डॉक्टरों से सलाह लें. खुद से कोई सिरप या दवा न लें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.