Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

झगड़े के बाद कर दी पत्नी की हत्या, लाश के टुकड़े कर डैम में फेंका, अदालत ने सुनाई उम्रकैद

जबलपुर: जबलपुर की एक अदालत ने पत्नी के हत्यारे को उम्रकैद की सजा सुनाने के साथ ही उस पर दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. अपर सत्र न्यायाधीश एमडी रजक ने ट्रायल के दौरान पेश किये गए गवाह व साक्ष्यों के आधार पर दोषी को ये सजा सुनाई.

डिंडोरी जिले के शाहपुरा ब्लॉक में पदस्थ पटवारी रंजीत मार्को ने खुद ही अप्रैल, 2024 में थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी सरला मार्को की जानकारी नहीं मिल रही है. सरला अपने घर से लापता है. इस जानकारी के तुरंत बाद रंजीत के साथ पुलिस ने सरला की खोजबीन शुरू की. लगभग 5 दिन की खोजबीन के बाद सरला का शव छीताखुदरी डैम में मिला.

पुलिस की जांच के बाद आरोपी रंजीत ने अपना गुनाह कबूल कर लिया

तब तक पुलिस को यह समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर यह हत्या किसने की, और सरला को इस तरह मार कर किसने फेंक दिया. लेकिन जांच में पता लगा कि रंजीत ने ही अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद उसके शरीर के दो टुकड़े किए और उसे बोरी में भरकर तालाब में फेंक दिया. रंजीत को लग रहा था कि हत्या का राज किसी को पता नहीं लगेगा. लेकिन पुलिस की जांच के बाद रंजीत ने अपना गुनाह कबूल कर लिया.

अपर सत्र न्यायाधीश एमडी रजक की अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया

घटना के बाद पुलिस ने रंजीत को तुरंत हिरासत में ले लिया था. जांच के बाद पुलिस ने कोर्ट में चालान पेश किया. सबूत और गवाहों के आधार पर आरोपी पटवारी रंजीत को जिला न्यायालय के जज अपर सत्र न्यायाधीश एमडी रजक ने आरोपी को दस हजार रुपये के जुर्माने के साथ आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक अभिषेक दीक्षित ने पक्ष रखा.

उन्होंने बताया कि घटना 22 अप्रैल 2024 की है. आरोपी रंजीत मार्को (31) पटवारी के पद पर पदस्थ था. आरोपी ने अपनी पत्नी सरला को शादी में न ले जाने को लेकर विवाद किया. इसी दौरान उसने पत्नी को थप्पड़ मार दिया. जिसकी पुलिस में शिकायत करने के लिए वह 100-डायल नंबर पर फोन करने लगी. इस पर आरोपी ने उसे लात मार दी, जिससे वह फर्श पर गिर गई. इसके बाद आरोपी पति ने उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

हत्याकांड को छिपाने के लिए आरोपी ने लाश को काटकर छीताखुदरी डैम में फेंका

इसके बाद आरोपी ने इस हत्याकांड को छिपाने के लिए लाश को काटकर दो बोरियों में भरा और छीताखुदरी डैम में फेंक दिया. यही नहीं पुलिस में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी. कुंडम पुलिस ने संदेह के आधार पर विवेचना प्रारंभ की, जिसके बाद परत दर परत मामला सामने आ गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.