Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

दिल्ली ब्लास्ट का टेरर लिंक: हमास की तर्ज पर ड्रोन अटैक की तैयारी, आतंकी दानिश के फोन से मिले साजिश के सबूत

0

दिल्ली ब्लास्ट मामले की जांच करने और पूरे व्हाइट कॉलर मॉड्यूल का खुलासा करने के लिए सुरक्षा एजेंसियां जुटी हुई हैं. अब आतंकी दानिश के फोन की जांच में कई राज बाहर आए हैं. NIA को दानिश की डिलीट हिस्ट्री से अहम सबूत मिले हैं. जानकारी के मुताबिक दानिश के फोन से दर्जनों ड्रोन की फोटो मिली हैं. जिससे अंदेशा है कि देश में ड्रोन हमले करने की भी साजिश रची जा रही थी.

दानिश के फोन से हमास पैटर्न के ड्रोन की तस्वीरें मिली हैं, पूछताछ में दानिश ने ड्रोन हमले के कई राज खोले हैं. जांच में पता चला है आतंकी हल्के ड्रोन बनाने की फिराक में थे. ऐसे ड्रोन जो हल्के हो और तकरीबन 25 किलोमीटर की दूर तय कर सके.

ड्रोन के साथ रॉकेट लांचर की भी तस्वीरें

दानिश के फोन से ड्रोन की तस्वीरों के अलावा रॉकेट लांचर की भी तस्वीरें मिली हैं. NIA जांच में सामने आया की आतंकी दानिश ड्रोन बम बनाने में माहिर था, दानिश के फोन से दर्जनों वीडियो मिले जिसमे ड्रोन बम को कैसे बनाया जाए उसकी जानकारी दी जा रही है.

कुछ ऐसे संदिग्ध वीडियो भी मिले जिसमे ड्रोन में विस्फोटक कैसे लगाए उसकी भी जानकारी दी जा रही है. ये सभी वीडियो एक ऐप के जरिए दानिश तक पहुचाई गयी थी, जांच में सामने आया की एप में कुछ विदेशी नंबर भी जांच के दायरे में हैं.

कौन है दानिश?

जसीर बिलाल उर्फ दानिश को दिल्ली ब्लास्ट के को-कॉन्स्पिरेटर बताया जा रहा है. नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी 17 नवंबर को उसे जम्मु के अनंतनाग से गिरफ्तार किया था. कुथ दावों की माने तो, लाल किले पर हमला करने वाले डॉ. उमर उसे दिल्ली बम धमाके की साजिश के लिए सुसाइड बॉम्बर के तौर पर तैयार कर रहा था. अनंतनाग जिले के काजीगुंड का रहने वाला दानिश, उमर को टेक्निकल सपोर्ट भी दे रहा था.

दिल्ली विस्फोट

10 नवंबर 2025 को दिल्ली के लाल किले के पास एक कार में हुए विस्फोट ने कम से कम 15 लोगों की जान लेली थी और 20 से अधिक घायल हुए. जांच में इस धामके के पीछे ‘व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल’ सामने आया है, जो जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवात-उल-हिंद जैसे पाकिस्तान-आधारित संगठनों से जुड़ा है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.