Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

वाराणसी: दोस्त के परिवार को सुपुर्द-ए-खाक होते देख ‘सब्बू’ को आया हार्ट अटैक! कब्रिस्तान में ही हुई मौत, दो परिवारों में पसरा मातम, जानें क्या थी पूरी घटना

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी. पांचों लोग एक ही परिवार के सदस्य थे. उनकी कार को तेज रफ्तार दूसरी कार ने टक्कर मार दी थी. टक्कर इतनी तेज थी की दोनों गाड़ियां धू-धू कर जल गईं. कार में सवार लोगों को खुद को बचाने का मौका नहीं मिला और सभी की जिंदा जलकर मौत हो गई.

इस हादसे में जान गवांने वाला परिवार अशरफ जावेद का था, जो आजमगढ़ के अतरौला थाने में हेड कांस्टेबल हैं. अशरफ जावेद का पूरा परिवार इस हादसे में खत्म हो गया. सभी के शव उनके पैतृक आवास वाराणसी के लोहता के रहीमपुर कस्बे में पहुंचे, जिसके बाद अशरफ जावेद दीवान की पत्नी गुलिस्ता चांदनी, बेटी इसमा, समरीन, इलमा और बेटा जियान मृत के शव गुरुवार को धन्नीपुर के कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किए गए.

पांच जनाजे एक साथ निकले

पांच जनाजे एक साथ निकलते देख रिश्तेदारों और लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. मिट्टी देने के लिए आजमगढ़ से 54 साल के सब्बू मियां भी पहुंचे थे. आजमगढ़ में अशरफ जावेद और सब्बू मियां का परिवार आसपास ही रहता है और दोनों परिवारों में काफी तालमेल था. अशरफ और सब्बू दोस्त थे. ऐसे में परिवार के जाने से अशरफ को बेसुध और दहाड़ मारकर रोता देख सब्बू अंदर से टूट गए.

दोस्त की हार्ट अटैक से मौत

जब सब्बू कब्रिस्तान में शवों को मिट्टी देने लगें तो उनकी तबियत बिगड़ गई और वह अचेत होकर गिर गए. उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों ने मौत की वजह हार्ट अटैक बताई. इस तरह अपने दोस्त का टूटना सब्बू से बर्दाश्त नहीं हुआ और उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई.

अशरफ के परिवार का हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में डीह गांव के पास एक्सीडेंट हुआ था. तेज रफ्तार से आ रही ब्रेजा कार ने पहले से खड़ी वैगन आर कार को जोरदार टक्कर मार दी थी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारों की टक्कर के तुरंत बाद आग लग गई. इस भीषण सड़क हादसे में अशरफ का पूरा परिवार जिंदा जल गया. बताया गया कि वैगन आर कार के दरवाजे लॉक होने की वजह से दरवाजे नहीं खुल पाए. कार में जल रहे लोग मदद की गुहार लगा रहे थे, लेकिन आग विकराल होने की वजह से कोई मदद नहीं कर पाया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.