Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

दंतेवाड़ा में खाकी का अपहरण, 80 KM तक फिल्मी पीछा! महिला और उसके साथी ने DSP को कार में बनाया बंधक; चाकू मारकर किया जख्मी

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक सनसनीखेज हमले का मामला सामने आया है, जहां एक महिला और उसके दोस्त ने पहले तो डीएसपी तोमेश वर्मा को अगवा किया फिर उन पर जानलेवा हमला कर दिया. घटना के दौरान इलाके में हड़कंप मच गया. हमला इतना अचानक हुआ कि डीएसपी कुछ समझते इससे पहले ही उन पर चाकू से वार कर दिया. इसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए हैं. जांच में पुरानी रंजिश की बात सामने आई है.

जानकारी के अनुसार, डीएसपी वर्मा शुक्रवार को एक केस के मामले में दंतेवाड़ा जिला कोर्ट आए हुए थे. बताया जा रहा है कि आरोपी महिला और युवक सुकमा से डीएसपी का पीछा करते हुए दंतेवाड़ा पहुंचे थे. इसी दौरान मौका मिलते ही महिला ने चाकू की नोक डीएसपी की गाड़ी हाईजैक कर ली. करीब 2 घंटे तक शहर में घूमने के बाद कलेक्टर कार्यालय के सामने पहले से मौजूद रविशंकर साहू के साथ मिलकर महिला ने डीएसपी पर चाकू से हमला कर दिया.

हमलावरों को गिरफ्तार किया गया

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. जैसे-तैसे डीएसपी ने अपनी जान बचाते हुए दोनों आरोपियों के हत्या के इरादे को नाकाम किया. इसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस डीएसपी को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां उनका इलाज किया गया. फिलहाल डीएसपी की हालत स्थिर बताई जा रही है.

पहले किया था शारीरिक शोषण का केस

जांच में सामने आया है कि डीएसपी पर हमला करने वाली महिला कोई और नहीं बल्कि वहीं महिला ने जिन्होंने उन पर शारीरिक शोषण की एफआईआर दर्ज कराई थी. सितंबर 2025 में महिला कोर्ट में केस हार गई थी. इसी बात से वह काफी हताश और परेशान थी. इसी के चलते उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर डीएसपी के हत्या का प्लान बनाया था. हमला के दौरान डीएसपी के पास पिस्तौल थी, लेकिन सब कुछ इतना अचानक हुआ कि वह कुछ नहीं कर पाए.

पूर्व सीएम ने सरकार पर साधा निशान

डीएसपी पर हुए जानलेवा पर छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बाघेल ने सरकारी पर निशाना साधा है. एक्स पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि ‘अब तो प्रदेश के ये हालात हो चुके हैं कि खुद पुलिस ही असुरक्षित है. हमलावरों ने 80 किलोमीटर तक तोमेश जी का पीछा कर हमला किया, जो बताता है कि अपराधियों में कानून का कोई भय नहीं बचा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.