Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

कोहरे की मार: ट्रेनें 10–18 घंटे देरी से चलीं, फ्लाइट्स भी प्रभावित

देशभर में ठंड ने अपने पैर पसार लिए हैं. पहाड़ों से लेकर मैदानों तक में कड़ाके की सर्दी पड़नी शुरू हो गई है. सुबह के समय घना कोहरा छाया रहता है. अब आने वाले दिनों के लिए भी मौसम विभाग की ओर से कोहरा और सर्दी का असर बने रहने की संभावना जताई है. ऐसे में कोहरे का असर उड़ानों और ट्रेनों पर भी पड़ रहा है. विजिबिलिटी कम होने की वजह से ट्रेनें और फ्लाइट्स कैंसिल की जा रही हैं. अब रेल यात्रियों की मुश्किलें अभी और बढ़ सकती हैं.

इस समय कोहरे की वजह से ज्यादातर ट्रेनें लेट हो रही हैं. सुबह अपने गंतव्य तक पहुंचने वाली ट्रेन दोपहर में पहुंच रही हैं तो वहीं रात में पहुंचने वाली ट्रेन को सुबह हो जा रही है. ऐसे में ट्रेन 10-10 घंटे तक लेट हो रही हैं. इसी तरह करीब 102 ट्रेनें देरी पहुंचीं और इन्हीं में 4 ट्रेनों को डाइवर्ट भी किया गया है. न सिर्फ ट्रेन बल्कि कोहरे का असर उड़ानों पर भी पड़ रहा है. उत्तर प्रदेश के कानपुर एयरपोर्ट पर भी कई फ्लाइट्स अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं, जो ट्रेनें डायवर्ट की गई हैं. उनमें झेलम एक्सप्रेस,बांद्रा टर्मिनस विवेक एक्सप्रेस, दिल्ली सराय रोहिल्ला एसी दूरंतो एक्सप्रेस,श्रीगंगानगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस शामिल हैं. 75 ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर देरी से पहुंचीं.

दो ट्रेनें हुईं कैंसिल, कई लेट

इटावा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा. इस दौरान महानंदा एक्सप्रेस और आगरालखनऊ इंटरसिटी को रद्द कर दिया गया. वहीं कई प्रमुख ट्रेनें घंटों की देरी से पहुंचीं. अप लाइन में कैफियत एक्सप्रेस करीब 10 घंटे 40 मिनट, पूर्वा एक्सप्रेस लगभग 2 घंटे 55 मिनट, मरुधर एक्सप्रेस 1 घंटे 15 मिनट, आम्रपाली एक्सप्रेस 1 घंटे 54 मिनट, अवध एक्सप्रेस 1 घंटे 18 मिनट, लालगढ़ प्रयागराज एक्सप्रेस 1 घंटे 14 मिनट और वैशाली एक्सप्रेस करीब 2 घंटे 58 मिनट की देरी से चली.

इसके अलावा लिंक, संगम, मगध, कोटापटना, ऊंचाहार, फरक्का, गोमती, शताब्दी और मुरी एक्सप्रेस भी एक से चार घंटे से ज्यादा समय तक लेट हुईं. कालका मेल भी करीब डेढ़ घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची. डाउन लाइन में आम्रपाली एक्सप्रेस करीब दो घंटे, शिकोहाबाद पैसेंजर एक घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस लगभग 9 घंटे 41 मिनट, वैशाली एक्सप्रेस 1 घंटे 9 मिनट, पूर्वा एक्सप्रेस 2 घंटे 40 मिनट और कैफियत एक्सप्रेस करीब 7 घंटे 50 मिनट लेट रही. वहीं पटनाकोटा, प्रयागराजलालगढ़ और मरुधर एक्सप्रेस भी 2 से 4 घंटे की देरी से पहुंचीं, जबकि कालका मेल लगभग 1 घंटे 33 मिनट देरी से स्टेशन पर आई.

यात्रियों को करना पड़ा परेशानी का सामना

कानपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रही, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. वंदे भारत एक्सप्रेस करीब 4 घंटे की देरी से पहुंची, जबकि लखनऊनई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस लगभग 6 घंटे लेट रही. डिब्रूगढ़नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को करीब दस घंटे की देरी हुई और आनंद विहार राजधानी एक्सप्रेस करीब सात घंटे 45 मिनट डिले हुई. यही नहीं नई दिल्लीकानपुर सेंट्रल श्रम शक्ति एक्सप्रेस भी लगभग 6 घंटे देरी से पहुंची.

वहीं प्रयागराज एक्सप्रेस करीब 3 घंटे 41 मिनट, आनंद विहाररीवा एक्सप्रेस 3 घंटे 49 मिनट और ब्रह्मपुत्र मेल लगभग 6 घंटे 22 मिनट की देरी से चल रही है. वहीं कालिंदी एक्सप्रेस 9 घंटे 24 मिनट, भृगु सुपरफास्ट एक्सप्रेस करीब 3 घंटे और कैफियत एक्सप्रेस 5 घंटे 7 मिनट लेट है. साथ ही, विक्रमशिला एक्सप्रेस 3 घंटे 33 मिनट, पूर्वा एक्सप्रेस 4 घंटे 26 मिनट और महाबोधि एक्सप्रेस 5 घंटे 7 मिनट की देरी से संचालित हो रही है. पुरषोत्तम एक्सप्रेस करीब 6 घंटे और नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस लगभग 2 घंटे 43 मिनट लेट बताई जा रही है.

इसके अलावा एलटीटी कानपुर सेंट्रल स्पेशल करीब 18 घंटे, बरौनी नई दिल्ली स्पेशल लगभग 16 घंटे और एलटीटीसूबेदारगंज स्पेशल करीब 14 घंटे लेट रही. कालिंदी एक्सप्रेस और दरभंगा स्पेशल भी लगभग 5-5 घंटे की देरी से कानपुर पहुंचीं. वहीं उन्नाव रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनों के देर से पहुंचने की वजह से भी यात्रियों को परेशानी हुई. वंदे भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से लगभग 1 घंटे 20 मिनट की देरी से स्टेशन पर पहुंची. नई दिल्ली से लखनऊ जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस भी करीब एक घंटे की देरी से आई. इसी तरह झांसी पैसेंजर ट्रेन अपने तय समय से करीब 1 घंटा लेट हुई. वहीं गोमती एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 2 घंटे 15 मिनट लेट उन्नाव पहुंची.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.