Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

अभिनेत्री नुसरत भरुचा ने महाकाल मंदिर समिति की खूब तारीफ, 5 जनवरी तक प्रोटोकॉल दर्शन बंद

0

उज्जैन: साल 2025 के आखिरी सप्ताह में बाबा महाकाल के दर्शन करने वालों की संख्या बढ़ गई है. नए साल को लेकर भी काफी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंच रहे हैं. इसी क्रम में मंगलवार सुबह प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री नुसरत भरूचा भस्म आरती में शामिल होकर महाकाल के दर्शन प्राप्त किया. इसके साथ ही महू स्थित इन्फैंट्री स्कूल के जम्मू और कश्मीर राइफल्स की पांचवी बटालियन से जुड़े शहीद परिवार के कुल 14 सदस्यों ने भी भगवान महाकाल के दर्शन लाभ लिए.

गर्भगृह के द्वार पर माथा टेक लिया आशीर्वाद

मंगलवार को बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची फिल्म अभिनेत्री नुसरत भरूचा का मंदिर समिति के ओर से शिवकांत पांडे ने उनका स्वागत और सत्कार किया. इसके साथ ही युद्ध वीरों के परिवार के सदस्यों का भी विशेष स्वागत किया गया. अभिनेत्री नुसरत एवं शहीद परिवार की कुल 14 सदस्यों ने नंदी हॉल में बैठ शिव साधना की और गर्भगृह के द्वार पर माथा टेक भगवान का आशीर्वाद लिया.

मंदिर समिति के व्यवस्थाओं का सराहना की

अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने मंदिर समिति द्वारा की गई दर्शन व्यवस्थाओं को लेकर कहा कि “दर्शन व्यवस्था काफी अच्छी है. प्रत्येक श्रद्धालु बाबा महाकाल को जल अगर गर्भ गृह में से नहीं चढ़ा पा रहा है, तो मंदिर समिति द्वारा जल चढ़ाने के लिए पाइप के माध्यम से व्यवस्था की गई है, जो की सराहनीय है. मेरा मन है, मैं हर साल बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंच पाऊं. यह मेरा दूसरी बार है, जब मैं बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची हूं.”

5 जनवरी तक प्रोटोकॉल दर्शन बंद

बाबा महाकाल धाम में 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक प्रोटोकॉल दर्शन व्यवस्था पूर्ण रूप से बंद की गई है. वहीं, भस्मार्ती दर्शन बुकिंग भी इन 10 दिनों के लिए बंद कर दी गई. अत्यधिक भीड़ होने की वजह से मंदिर समिति द्वारा यह निर्णय लिया गया है. हालांकि मंदिर में आने वाले वीआईपी के लिए मंदिर समिति ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए खास इंतजाम किए हैं.

वहीं, आम दर्शनार्थियों को भी सुगमता से मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है. भक्तों की भीड़ दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है. मंदिर समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि “25 दिसंबर से 30 दिसंबर तक 8 लाख दर्शनार्थी, दर्शन लाभ ले चुके हैं. आने वाले साल के अंतिम दिन और साल के पहले दिन यह आंकड़ा 10 लाख और पहुंचने की संभावना है.”

Leave A Reply

Your email address will not be published.