Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

चॉकलेट फैक्ट्री में ब्लास्ट, आग से 3 मंजिला इमारत खाक, बाल-बाल बचे 40 मजदूर

0

इंदौर : शहर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में चॉकलेट बनाने वाली फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से दहशत. ब्लास्ट के बाद आग लगने से 3 मंजिला राख हो गई. दमकल कर्मियों के साथ पुलिस ने आग बुझाने के प्रयास किए. इस दौरान 4 दमकल कर्मी भी चपेट में आ गए, जिनमें से एक को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

धमाके के बाद बिल्डिंग धराशाई

चॉकलेट फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है. आग लगने की सूचना पाकर दमकल विभाग और लसुड़िया पुलिस मौके पर पहुंची. दमकल विभाग ने पानी के 5 टैंकर से आग पर काबू पाया. दमकल विभाग के अधिकारी सुशील दुबे ने बताया “जब वहां पहुंचे तो 3 मंजिला फैक्ट्री में धुआं ही धुआं भरा था. उनकी टीम फैक्ट्री के अंदर गई. लेकिन फैक्ट्री के अंदर धमाके होने लगे और देखते ही देखते 3 मंजिला बिल्डिंग ढह गई”.

एक दमकल कर्मी को अस्पताल भेजा

बिल्डिंग गिरने से दमकल विभाग के अधिकारी सुशील दुबे और उनके साथ मौजूद अन्य 3 दमकल कर्मी फैक्ट्री में ही फंस गए. जैसे-तैसे कर वह बाहर निकले. इस दौरान एक दमकल कर्मी को गंभीर चोट आई. उसे तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. इस मामले में फैक्ट्री संचालक विजय जसवानी का कहना है “घटना के समय फैक्ट्री के अंदर करीब 40 मजदूर भी मौजूद थे. इसी दौरान मशीन में शॉर्ट सर्किट हुआ.”आग लगते ही पूरी फैक्ट्री में धुआं भर गया. इसके बाद मजदूरों को तुरंत बाहर निकाला गया. धुएं के कारण मजदूरों को बाहर निकालना मुश्किल हो रहा था. लेकिन दमकल टीम ने भारी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकालने में सफलता पाई. इस दौरान दमकल टीम को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. दुखद ये है कि दमकल टीम के 4 लोग घायल हो गए. एक की हालत गंभीर है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.