Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

IPL 2026: एलन मस्क के बाद अब KKR में खलबली! मुस्तफिजुर की छुट्टी, इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत

आईपीएल 2026 ऑक्शन में मुस्तिफिजुर रहमान पर 9.2 करोड़ की बड़ी बोली लगी थी, उन्हें केकेआर ने खरीदा था, अब इस खिलाड़ी को टीम ने बाहर कर दिया है. बीसीसीआई के आदेश के बाद केकेआर ने ये फैसला किया है. केकेआर ने मुस्तफिजुर रहमान को बाहर करने के बाद बताया कि बीसीसीआई के आदेश के बाद उन्होंने केकेआर के स्क्वाड से मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया है. केकेआर ने जानकारी दी कि बीसीसीआई ने उन्हें रिप्लेसमेंट प्लेयर चुनने की इजाजत दे दी है.

मुस्तफिजुर रहमान की जगह कौन आएगा?

मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर ने टीम से बाहर तो कर दिया है लेकिन अब सवाल ये है कि उनकी जगह किस खिलाड़ी की किस्मत खुल सकती है. बता दें कुछ बड़े नाम आईपीएल ऑक्शन में नहीं बिके थे और अब रहमान के बाहर होने के बाद उन्हें मौका मिल सकता है. आइए आपको बताते हैं उन पांच गेंदबाजों के नाम जो आईपीएल 2026 में मुस्तफिजुर रहमान की जगह केकेआर में शामिल होने का दम रखते हैं.

मुस्तफिजुर रहमान के विकल्प

  1. फजलहक फारूकी: अफगानिस्तान के लेफ्ट आर्म पेसर मुस्तिफिजुर रहमान की जगह ले सकते हैं. इस खिलाड़ी का टी20 में अच्छा रिकॉर्ड है और वो आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं. उन्होंने 51 टी20 इंटरनेशनल में 63 विकेट झटके हैं.
  2. जॉशुआ लिटिन: आयरलैंट के लेफ्त आर्म पेसर जॉशुआ लिटिल भी रेस में बने हुए हैं. इस खिलाड़ी ने T20I में 74 मैचों में 82 विकेट झटके हैं. इन्हें SA20, ILT20, CPL जैसी लीग्स में अनुभव है. उनकी गेंदबाजी काफी हद तक मुस्तिफिजुर रहमान से मिलती-जुलती है.
  3. स्पेन्सर जॉनसन: ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्पेन्सर जॉनसन भी आईपीएल 2026 में खेल सकते हैं. ये खिलाड़ी केकेआर के लिए पहले खेल चुका है.
  4. रिचर्ड ग्लीसन: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन भी मुस्तिफिजुर रहमान का अच्छआ विकल्प हो सकते हैं. ये खिलाड़ी SA20 में शानदार प्रदर्शन कर रहा है. साउथ अफ्रीका लीग में वो 3 मैचों में 8 विकेट ले चुका है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.