Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

नोएडा में रफ़्तार का कहर! ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक से टकराई तेज रफ्तार जैगुआर; एक की मौत, 3 की हालत नाजुक

उत्तर प्रदेश के नोएडा में युवराज मेहता की कार हादसे में मौत से पूरे देशभर में सनसनी मची. वहीं इस बीच एक और खबर से सभी के रोंगटे खड़े करके रख दिए हैं. मंगलवार अल सुबह नोएडा के सेक्टर- 49 में फिर एक और सड़क हादसा हुआ है. एक तेज रफ्तार जैगुआर कार और अज्ञात कैंटर ट्रक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में 19 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना भंगेल एलिवेटेड रोड के पास की है. जानकारी के अनुसार, हादसा मंगलवार सुबह उस वक्त हुआ जब एक जैगुआर कार (नंबर HP 11 C 6330) में सवार चार दोस्त भंगेल की तरफ से एलिवेटेड रोड होते हुए अगापुर की ओर जा रहे थे. बताया जा रहा है कि कार चालक ने आगे चल रहे एक अज्ञात कैंटर ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की. इसी दौरान तेज रफ्तार कार पर से नियंत्रण खो गया और जैगुआर सीधे ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गया.

19 वर्षीय फलक ने अस्पताल में तोड़ा दम

इस हादसे में कार सवार चारों लोग लहूलुहान होकर अंदर ही फंस गए. राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया. बदकिस्मती से, डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद वो 19 वर्षीय कुमारी फलक अहमद (निवासी सेक्टर-47) को नहीं बचा पाए.

घायलों में कौन-कौन शामिल?

घायलों में आयुष भाटी (18 वर्ष) निवासी सेक्टर-47, नील पवार (18 वर्ष) निवासी सेक्टर-50, अंश (18 वर्ष) निवासी सेक्टर-48 शामिल हैं. इन तीनों युवकों का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिनमें से एक की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है.

जांच में जुटी पुलिस और फरार ट्रक की तलाश

हादसे की खबर मिलते ही मृतका और घायलों के परिजनों में कोहराम मच गया. थाना सेक्टर-49 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के बाद अज्ञात कैंटर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस अब एलिवेटेड रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी ट्रक और उसके चालक की पहचान की जा सके.

बढ़ते हादसों ने खड़े किए सवाल

नोएडा के एलिवेटेड रोड पर ओवरस्पीडिंग और खतरनाक तरीके से ओवरटेकिंग की वजह से पहले भी कई जानलेवा हादसे हो चुके हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि रात और सुबह के वक्त इन रास्तों पर भारी वाहनों और तेज रफ्तार कारों के बीच तालमेल की कमी जानलेवा साबित हो रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.