ब्रेकिंग
छिंदवाड़ा में ठहाकों का 71वां साल! जब कवियों के व्यंग्य बाणों के सामने नेता भी हुए बेबस, प्रेमिका पर... Jabalpur News: जबलपुर में रजिस्ट्री और लीज का अजब-गजब खेल, अंग्रेजों के पुराने कानून से जनता बेहाल BJP Leader Death: एंबुलेंस के फर्श पर तड़पते रहे खून से लथपथ बीजेपी नेता, इलाज के दौरान मौत; ड्राइवर... MP News: सीधी के फाग गीतों में चढ़ा राजनीति का रंग, पीएम मोदी और स्थानीय सांसद पर लोक गायकों ने बांधे... दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: राजघाट की ओर जाने वाले ये 5 मुख्य मार्ग प्रभावित, ट्रैफिक जाम से बचने... Bengaluru News: शादी के बाद पति के लिए छोड़ी नौकरी, फिर ससुराल में प्रताड़ना; बेंगलुरु में पूर्व महि... IND vs ENG Semifinal: वानखेड़े में इंग्लैंड से हिसाब चुकता करेगी टीम इंडिया? जानें सेमीफाइनल का पूरा... Bhooth Bangla: सेमीफाइनल से पहले अक्षय कुमार ने टीम इंडिया को दिया खास 'गुड लक', शिखर धवन के साथ की ... Punjabi Youtuber Killed in Canada: मशहूर यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, हमलावरों ने घर में घुसकर ... ईरान हमले में भारत का नाम! क्या सच में अमेरिकी सेना ने किया भारतीय पोर्ट का उपयोग? विदेश मंत्रालय का...
दिल्ली/NCR

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज कई रास्ते रहेंगे बंद, घर से निकलने से पहले चेक करें रूट मैप

गणतंत्र दिवस के बाद हर साल में दिल्ली में बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन किया जाता है, जो आज है. इसलिए सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राजधानी में कई रास्तों को बंद कर दिया गया है. इसके लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की है. ऐसे में घर से निकलने से पहले थोड़ा संभलकर निकले, नहीं तो परेशानी हो सकती है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी में बताया कि बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी और विजय चौक के आसपास होने वाले रोशनी कार्यक्रमों को देखते हुए गुरुवार, 29 जनवरी को सेंट्रल दिल्ली के कुछ हिस्सों में ट्रैफिक पर पाबंदियां और डायवर्जन लागू रहेंगे.

गणतंत्र दिवस समारोह के हिस्से के तौर पर बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी और राष्ट्रपति भवन, नॉर्थ ब्लॉक, साउथ ब्लॉक और संसद भवन की लाइटिंग की सुविधा के लिए ये पाबंदियां दोपहर 2 बजे से रात 9:30 बजे तक लागू रहेंगी. एडवाइजरी के मुताबिक इस दौरान विजय चौक आम ट्रैफिक के लिए बंद रहेगा.

यहां बंद रहेगा ट्रैफिक

रफी मार्ग पर सुनहरी मस्जिद गोलचक्कर और कृषि भवन गोलचक्कर के बीच और रायसीना रोड पर कृषि भवन गोलचक्कर से विजय चौक की तरफ गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी. दारा शिकोह रोड गोलचक्कर, कृष्णा मेनन मार्ग गोलचक्कर और सुनहरी मस्जिद गोलचक्कर से विजय चौक की तरफ भी ट्रैफिक बंद रहेगा. इसके अलावा, विजय चौक और सी-हेक्सागन के बीच कर्तव्य पथ भी आम लोगों के लिए बंद रहेगा.

इस रास्तों से जाएं

ऐसे में लोग रिंग रोड, वंदे मातरम मार्ग, अरबिंदो मार्ग, मदरसा टी-पॉइंट, कमल अतातुर्क मार्ग होते हुए सफदरजंग रोड, रानी झांसी रोड और मिंटो रोड जैसे दूसरे रास्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं. एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि दर्शकों की आवाजाही आसान बनाने और इलाके में ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए दोपहर 2 बजे से रात 9:30 बजे के बीच DTC और दूसरी सिटी बसों को उनके रेगुलर रूट से डायवर्ट किया जाएगा.

यहां बंद रहेगा मेट्रो गेट

इसके अलावा दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने कहा है कि 29 जनवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक उद्योग भवन और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के रफी ​​मार्ग की तरफ वाले एग्जिट गेट बंद रहेंगे. ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि इल्यूमिनेशन इवेंट में आने वाले विजिटर्स के लिए शाम 7 बजे के बाद रफी मार्ग और सी-हेक्सागन के बीच वॉटर चैनलों के पीछे पार्किंग उपलब्ध होगी.

Related Articles

Back to top button