Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

‘अजित पवार पर लगे करप्शन के आरोप वापस ले BJP, यही होगी सच्ची श्रद्धांजलि’, संजय राउत का बड़ा सियासी धमाका

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गए. राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनके निधन के बाद शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने ट्वीट कर बीजेपी पर तंज कसा है. राउत ने कहा कि बीजेपी ने पवार को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़े-बड़े अखबारों में बड़े-बड़े विज्ञापन छपवाए हैं लेकिन इन विज्ञापनों से क्या होगा.

राउत ने आगे कहा कि अगर बीजेपी सच में उन्हें सम्मान देना चाहती है, तो वह उनके खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को वापस ले. तभी उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि मिलेगी. राउत ने कहा कि अजित पवार को बीजेपी की ओर से सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 70,000 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के आरोप वापस लें.

विज्ञापन देकर दिखावा कर रही है BJP- राउत

भाजपा ने पहले उन पर सिंचाई विभाग में घोटाले का आरोप लगाया था. बीजेपी ने गुरुवार को प्रमुख समाचार पत्रों के पहले पन्ने पर विज्ञापन छपवाकर पवार को श्रद्धांजलि दी. एक दिन पहले एक विमान दुर्घटना में पवार का निधन हो गया था. अजित पवार की एनसीपी सरकार में बीजेपी के साथ शामिल थी. राउत का कहना है कि BJP ने पहले उन पर गंभीर आरोप लगाए थे और अब विज्ञापन देकर दिखावा कर रही है.

28 जनवरी की सुबह हुआ था प्लेन क्रैश

28 जनवरी 2026 की सुबह अजित पवार का विमान बारामती एयरपोर्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. मुंबई से सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर उड़ा बॉम्बार्डियर लियरजेट 45एक्सआर (वीटी-एसएसके) अपनी मंजिल तक पहुंचने से पहले ही 8 बजकर 45 मिनट पर क्रैश हो गया. इस हादसे में अजीत पवार सहित विमान में सवार सभी पांच लोगों की जान चली गई, जिनमें उनके निजी सुरक्षा अधिकारी सुमित कपूर, अटेंडेंट पिंकी माली और अनुभवी पायलट कैप्टन सुमित कपूर तथा कोपायलट शांभवी पाठक शामिल थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.