Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

Ranveer Singh vs Akshaye Khanna: एक ही दिन आए ‘धुरंधर’ स्टार्स, सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह ने अक्षय खन्ना को पछाड़ा

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का तूफान अब भी थमा नहीं है. बस फर्क इतना है कि पहले फिल्म थिएटर्स में भौकाल काट रही थी. अब वही काम ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर कर रही है. यूं तो दुनियाभर से फिल्म ने पहले ही 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है. पर खास बात यह है कि जिन गल्फ कंट्रीज में रिलीज पर रोक थी, वहां ही नेटफ्लिक्स ट्रेंडिंग चार्ट पर टॉप कर रही है. जिसमें पाकिस्तान भी शामिल है. अब फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार है, जिसे 19 मार्च 2026 में रिलीज किया जाएगा. हाल ही में सीक्वल का धांसू 1 मिनट 12 सेकंड का टीजर लाया गया. जिसमें कुछ खास नया नहीं दिखा, ज्यादातर रणवीर सिंह के ही सीन्स थे और दो ऐसे सीन भी दिखे जो पहले सामने नहीं आए थे. पर अब ‘धुरंधर 2’ से रणवीर सिंह ने अक्षय खन्ना को ही मात दे दी है. जानिए कैसे?

यूं तो ‘धुरंधर‘ की सफलता के पीछे की वजह अक्षय खन्ना ही रहे हैं. पर पहले पार्ट के साथ उनका रोल खत्म हो गया है. हालांकि, ऐसी जानकारी भी मिली कि पार्ट 2 में अक्षय खन्ना के फ्लैशबैक सीन होंगे. लेकिन कुछ नया उन्होंने शूट नहीं किया है. हालांकि, जिस दिन धुरंधर 2 का टीजर आया था, तभी सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट लुक भी रिलीज किया गया था. जिसमें वो अक्षय खन्ना को वकील बनकर टक्कर देते दिखे. अब अक्षय खन्ना के सामने कैसे रणवीर सिंह की जीत हुई है? जान लीजिए.

‘धुरंधर 2’ से रणवीर ने अक्षय खन्ना को दी धोबी पछाड़!

दरअसल 2 दिन पहले ही ‘धुरंधर 2’ का टीजर आया था. 1 मिनट और 12 सेकंड का वीडियो देखकर फैन्स भी नाराज हो गए. लोगों ने कमेंट्स करना शुरू कर दिया कि आदित्य धर ने चूना लगा दिया है. जो पार्ट 1 के एंड में दिखाया था, उसी का टीजर बनाकर दिखा दिया है. हालांकि, रणवीर सिंह के 2 नए सीन थे, जिस तरह पहली फिल्म में अक्षय खन्ना नजर आए थे. अब रणवीर सिंह को ल्यारी का किंग बना दिया गया है. खबर लिखे जाने तक इस टीजर को 10 मिलियन यानी 1 करोड़ लोग देख चुके हैं. जबकि, THE REVENGE के पहले वीडियो पर 16 हजार लोगों ने कमेंट किए हैं और 3.7 लाइक्स वीडियो को मिले हैं. यह सिर्फ यूट्यूब पर रिलीज किए टीजर का आंकड़ा है, वो भी केवल हिंदी में.

‘इक्का’ के फर्स्ट लुक का क्या हुआ?

जिस दिन धुरंधर 2 का टीजर आया, उसी के कुछ घंटे बाद IKKA का फर्स्ट लुक नेटफ्लिक्स ने जारी किया. 1 मिनट और 2 सेकंड के वीडियो में ज्यादातर कोर्टरूम सीन है. जहां वकील बने सनी देओल दिख रहे हैं, साथ ही सामने अक्षय खन्ना हैं. दोनों का फिल्म में तगड़ा फेस ऑफ होने वाला है. एक्टर एक बार फिर उसी तरह के लुक में दिखे, पर वैसे जादू बिखेर नहीं पाए. दरअसल यूट्यूब पर फर्स्ट लुक वीडियो को 2 मिलियन लोगों ने देखा है यानी 20 लाख व्यूज मिले हैं. साथ ही इस पर 65 हजार लोगों ने कमेंट और 4.8 हजार लोगों के लाइक हैं. व्यूज के मामले मेंअक्षय खन्ना को रणवीर सिंह ने पीछे छोड़ा है. जबकि, दोनों वीडियो एक ही दिन आए थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.