Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

Jammu News: आरएस पुरा बाल सुधार केंद्र से 3 नाबालिग फरार, 2 पाकिस्तान के रहने वाले

जम्मू के आरएस पुरा इलाके में स्थित बाल सुधार केंद्र से तीन नाबालिग अपराधी फरार हो गए हैं. इस घटना से हड़कंप मच गया है. फरार हुए नाबालिगों में दो पाकिस्तानी नागरिक बताए जा रहे हैं, जबकि एक जम्मू-कश्मीर का निवासी है. बताया जा रहा है कि इस दौरान नाबालिगों नेकेंद्र में फायरिंग भी की जिसमें दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं.

जानकारी के अनुसार, बाल सुधार केंद्र से भागते समय इन तीनों नाबालिगों ने कथित तौर पर फायरिंग की, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने दोनों घायलों को Government Medical College Jammu में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है.

फरार नाबालिगों में दो पाकिस्तानी

सूत्रों के मुताबिक फरार होने वाले नाबालिगों में दो पाकिस्तानी नागरिक हैं. वहीं एक जम्मू-कश्मीर का ही रहने वाला है. घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. फरार नाबालिगों की तलाश के लिए नाकेबंदी की गई है और आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग चल रही है. चप्पे-चप्पे पर कड़ी नजर रखी जा रही है. वहीं लोगों से फरार नाबालिगों के बारे में पूछताछ भी की जा रही है.

नाबालिगों तक हथियार कैसे पहुंचे?

इसके साथ ही, पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि बाल सुधार केंद्र के भीतर इन नाबालिगों तक हथियार कैसे पहुंचे. सुरक्षा व्यवस्था में संभावित चूक को लेकर भी जांच की जा रही है. इस घटना से चारों तरफ-अफरा तफरी मच गई. वहीं सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. नाबालिगों तक हथियार पहुंचना सुरक्षा में चूक को साफतौर पर उजागर करता है.

तलाशी अभियान जारी

इधर अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही फरार नाबालिगों को पकड़ लिया जाएगा और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही उन्होंने कहा कि नाबालिगों को पकड़ने के लिए व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.