Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

T20 World Cup 2026: भारत नहीं खेलेगा सेमीफाइनल! पाकिस्तानी दिग्गज के इस दावे से क्रिकेट जगत में मचा बवाल

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 राउंड की शुरुआत 21 फरवरी से होने जा रही है, जहां 8 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए एक-दूसरे से भिड़ने वाली हैं. इन टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. भारत, जिम्बाब्वे, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज ग्रुप 1 में एक-दूसरे को चुनौती देंगे. वहीं, बाकी चार टीमें श्रीलंका, पाकिस्तान, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड हैं. इन रोमांचक मुकाबलों से पहले पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है.

मोहम्मद आमिर का चौंकाने वाला दावा

सुपर-8 राउंड की शुरुआत से ठीक पहले मोहम्मद आमिर अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. उन्होंने भविष्यवाणी की है कि भारत इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाएगा. यानी सुपर-8 राउंड में ही उसका सफर खत्म हो जाएगा. भारत इस टूर्नामेंट का मेजबान और मौजूदा चैंपियन है, टीम ने अपने ग्रुप में शानदार प्रदर्शन किया और चारों मैच जीतकर ग्रुप चैंपियन बनी. भारत टूर्नामेंट के सबसे बड़े फेवरेट्स में से एक माने जा रहे हैं, लेकिन आमिर का मानना है कि भारत सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगा.

मोहम्मद आमिर ने GEO TV पर एक शो के दौरान कहा, ‘भारत टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगा. पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच को छोड़कर, भारतीय बल्लेबाजी लाइनअप हर खेल में ध्वस्त हुई है. साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज जिस तरह से खेल रहे हैं, वह किसी भी टीम को हरा सकते हैं.’ बता दें, सुपर-8 राउंड में ग्रुप-1 काफी मजबूत है. ग्रुप-1 की चारों टीमों ने अभी तक एक भी हार का सामना नहीं किया है. भारत के अलावा साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज ने भी 4-4 ग्रुप मैच जीते हैं. वहीं, जिम्बाब्वे ने तीन जीत और एक नो रिजल्ट के साथ अपनी जगह बनाई है.

सुपर-8 राउंड में भारत के मैच

सुपर-8 राउंड में टीम इंडिया 22 फरवरी को अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका से पहला मैच खेलेगी. इसके बाद 26 फरवरी को चेन्नई में जिम्बाब्वे से उसकी टक्कर होगी. वहीं, भारत का आखिरी सुपर-8 मैच 1 मार्च को कोलकाता में वेस्टइंडीज से होगा. टीम इंडिया को सेमीफाइनल में सीधी एंट्री के लिए कम से कम 2 मैच जीतने होंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.