Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

Karur Stampede Case: एक्टर विजय को सीबीआई से राहत, करूर हादसे में पूछताछ के लिए फिर बुलाया जाएगा; जानें क्या है पूरा विवाद?

0

तमिलनाडु में करूर भगदड़ मामले में एक्टर विजय ने सीबीआई से दो अपील की है. उन्होंने पूछताछ से 15 दिन की राहत देने की मांग की है. साथ ही उन्होंने पूछताछ चेन्नई और आसपास करने की अपील भी की. सीबीआई सूत्रों के मुताबिक उनकी 15 दिन के राहत की अपील को सीबीआई ने मान लिया है. इसके लिए नया नोटिस दिया जाएगा. वहीं दूसरी मांग कि पूछताछ चेन्नई में हो, इस पर सीबीआई ने कोई फैसला नही लिया है.

इसके अलावा करूर विधायक सेंथिल बालाजी को सीबीआई ने पूछताछ के लिए नोटिस भेजा. हालांकि उन्होंने इस नोटिस को एक्सेप्ट नही किय. ईमेल पर भी पूछताछ में शामिल होने का उन्होंने जवाब नही दिया. इनको भी सीबीआई जल्द नया नोटिस देगी.

करूर भगदड़ मामले में पूछताछ

बता दें, इससे पहले अधिकारियों ने बताया था कि सीबीआई ने करूर भगदड़ मामले के संबंध में पूछताछ के एक नए दौर के लिए अभिनेता और टीवीके प्रमुख विजय को आज (10 मार्च) को तलब किया है. इससे पहले 12 और 19 जनवरी को एजेंसी के मुख्यालय में अभिनेता विजय से पूछताछ की गई थी. अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान सीबीआई ने कुछ ऐसी सामग्री जुटाई है, जिस पर अभिनेता से आगे पूछताछ और स्पष्टीकरण की आवश्यकता है. उन्हें एक नया नोटिस भेजा गया है.

विजय की रैली के दौरान भगदड़

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने एसआईटी से मामला अपने हाथ में ले लिया और वह 27 सितंबर, 2025 को तमिलनाडु के करूर में विजय की रैली के दौरान हुई भगदड़ से संबंधित सबूत जुटा रही है, जिसमें 41 लोगों की जान चली गई और 60 से अधिक लोग घायल हो गए थे.

सीबीआई निदेशक को जांच का जिम्मा

पिछले साल अक्टूबर में, सर्वोच्च न्यायालय ने सीबीआई निदेशक को जांच का जिम्मा संभालने के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी नियुक्त करने को कहा और साथ ही एजेंसी की जांच की निगरानी के लिए पूर्व सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश अजय रस्तोगी की अध्यक्षता में एक पर्यवेक्षी समिति का गठन किया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.