पंजाब

शर्मनाक: शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार, Blackmail कर पार की सारी हदें…

लुधियाना: प्यार और शादी का झांसा देकर मासूमों को अपनी ठगी का शिकार बनाने वाले शातिर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामले में एक आरोपी ने युवती का न केवल शारीरिक शोषण किया, बल्कि उससे लाखों रुपये की धोखाधड़ी भी की। थाना डिविजन नंबर 4 की पुलिस ने इस मामले में आरोपी मोहम्मद अकबर जैदी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस के पास दी गई शिकायत की गहनता से जांच और  तथ्यों को बांचने के बाद यह स्पष्ट हुआ है कि आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा दिया था। इसी सुनहरे भविष्य का सपना दिखाकर वह लंबे समय तक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोपी की नीयत सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं थी; उसने झांसे में लेकर पीड़िता से करीब 24 लाख रुपये की मोटी रकम भी हड़प ली।

जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया या अपने पैसों का हिसाब मांगा, तो आरोपी के असली चेहरे से नकाब उतर गया। आरोपी ने उसे शादी करने से साफ इनकार कर दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पर कार्रवाई कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button