Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

Petrol-Diesel Supply Update: क्या सच में गहराया है तेल संकट? पेट्रोल पंप मालिकों ने स्पष्ट की स्थिति, जानें पैनिक बुकिंग और सप्लाई की पूरी रिपोर्ट

खन्ना : मिडिल ईस्ट में चल रहे ईरान-इजराइल तनाव का असर अब दुनिया भर के तेल बाजार पर भी देखने को मिल सकता है। भारत में भी लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या इसका प्रभाव पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर पड़ेगा। इसी मुद्दे को लेकर खन्ना के पेट्रोल पंप मालिकों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए खन्ना के अकाल सर्विस स्टेशन के मालिक गगन वालिया ने बताया कि फिलहाल पेट्रोल और डीजल की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और पंपों पर किसी भी तरह की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान-इजराइल के बीच चल रहा तनाव लंबे समय तक जारी रहता है तो आने वाले समय में इसका कुछ असर पड़ सकता है, लेकिन अभी तक सप्लाई पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

उन्होंने बताया कि सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों जैसे HPCL, BPCL और IOCL के पास पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और सप्लाई लगातार जारी है। इसी कारण खन्ना के पेट्रोल पंपों पर लोगों को पेट्रोल और डीजल आसानी से मिल रहा है। गगन वालिया ने यह भी कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों से सीधे तौर पर जुड़ी होती हैं। अगर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी होती है तो इसका असर यहां के रेटों पर भी पड़ सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घबराने की जरूरत नहीं है और जितनी जरूरत हो उतना ही पेट्रोल या डीजल खरीदें, क्योंकि फिलहाल सप्लाई पूरी तरह से सामान्य है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.