Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?

इंदौर : इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र के पालदा में एक बस डिपो में खड़ी हुई तीन यात्री बस अचानक से जलकर खाक हो गई फिलहाल जैसे ही पूरे मामले की जानकारी दमकल विभाग को लगी दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और आगजनी की घटना पर काबू पाया. इस पूरे घटनाक्रम में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन आग का धुआं कई किलोमीटर दूर से आसानी से देखा जा सकता था.

तीन यात्री बस जलकर खाक

पूरा मामला इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र के पालदा का है बताया जा रहा है. पालदा में मौजूद एक निजी ट्रेवल्स के बस डिपो में अचानक से आगजनी की घटना घटित हुई. वहीं, डिपो में इस दौरान तीन यात्री बस खड़ी हुई थी जो पूरी तरीके से जलकर खाक हो गई है. प्रारंभिक तौर पर बताया जा रहा है कि संभवत: शार्ट सर्किट के कारण आगजनी की घटना घटित हुई.

4 से 5 किलोमीटर दूर से दिख रहा था धुंआ

जैसे ही पूरे मामले की जानकारी दमकल विभाग की टीम को लगी, दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आगजनी की घटना पर काबू पाया. इस दौरान दमकल विभाग की टीम ने तकरीबन 8 से 10 पानी के टैंकरों का प्रयोग कर आगजनी की घटना पर काबू पाया है. फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन आग इतनी भीषण थी कि इसका धुंआ तकरीबन 4 से 5 किलोमीटर दूर से आसानी से देखा जा सकता था.

आगजनी की घटना रात में हुई है. जिस जगह पर आगजनी की घटना घटित हुई उसके आसपास के क्षेत्र में बड़ी संख्या में अलग-अलग तरह के कारखाने मौजूद हैं. यदि दमकल विभाग तुरंत आगजनी की घटना पर काबू नहीं पाता तो एक बड़ी घटना भी घटित हो सकती थी. वहीं, एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया का कहना है कि “प्रारंभिक तौर पर संभवत: शॉर्ट सर्किट के कारण आगजनी की घटना घटित हुई है. फिलहाल पूरे मामले की पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारियों के द्वारा जांच की जा रही है.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.