Local & National News in Hindi

Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज

9

खरगोन: महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा (Viral Girl Monalisa) की शादी को लेकर नया विवाद सामने आया है। फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के निर्देशक सनोज मिश्रा ने दावा किया है कि मोनालिसा नाबालिग है और उसकी वास्तविक उम्र की जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि दस्तावेजों में बदलाव कर उसकी शादी मुस्लिम युवक से कराई गई है।

महेश्वर पहुंचकर परिजनों से की मुलाकात

सनोज मिश्रा ने फोन पर चर्चा करते हुए बताया कि वे महेश्वर पहुंचे हैं और मोनालिसा के परिजनों से मुलाकात कर रहे हैं। उनके अनुसार, महेश्वर आने का उद्देश्य मोनालिसा की वास्तविक उम्र सामने लाना है, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के समय मोनालिसा की उम्र करीब 16 साल थी। ऐसे में यदि उसकी शादी कराई गई है तो इसकी पूरी जांच होनी चाहिए।

मेडिकल एग्जामिनेशन की मांग

सनोज मिश्रा ने कहा कि वे चाहते हैं कि मोनालिसा का मेडिकल एग्जामिनेशन कराया जाए, जिससे उसकी सही उम्र का पता चल सके। उन्होंने यह भी कहा कि फरमान और उससे जुड़े लोगों के खिलाफ आवश्यक धाराओं में कार्रवाई की जानी चाहिए।

फिल्म रोकने के लिए साजिश का आरोप

निर्देशक ने आरोप लगाया कि उनकी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ को रोकने के लिए सुनियोजित तरीके से लव जिहाद की साजिश रची गई। उन्होंने कहा कि एक पूरा इको सिस्टम यह प्रचार कर रहा है कि मोनालिसा और फरमान की शादी सच्चे प्यार का परिणाम है, जबकि वास्तविकता इससे अलग है।

शादी के घटनाक्रम पर उठाए सवाल

सनोज मिश्रा के अनुसार मोनालिसा अपने पिता जय सिंह भोंसले के साथ केरल से महेश्वर जाने के लिए निकली थी, लेकिन अचानक वह पुलिस स्टेशन पहुंच जाती है और जल्दबाजी में हिंदू मंदिर में उसकी शादी भी करा दी जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि उसी समय शादी का प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया गया।

उन्होंने यह भी कहा कि सत्ताधारी पार्टी से जुड़े कई बड़े नेता और मंत्री भी शादी में शामिल हुए और पूरे घटनाक्रम को “रियल केरल स्टोरी” की तरह पेश किया गया।

फिल्म पर पड़ा असर

सनोज मिश्रा ने बताया कि उन्होंने हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से टीम के साथ मोनालिसा की मुलाकात कराई थी और उन्होंने फिल्म का पोस्टर भी जारी किया था। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात हुई थी।

उन्होंने कहा कि कर्ज लेकर बनाई गई उनकी फिल्म 80 प्रतिशत पूरी हो चुकी थी और बाकी हिस्से में मोनालिसा का महत्वपूर्ण रोल था। फिल्म का टीजर, डबिंग और ट्रेलर तैयार होने के बाद इसे सोनी पिक्चर के जरिए 2000 स्क्रीन पर रिलीज किया जाना था, लेकिन अब पूरा प्रोजेक्ट प्रभावित हो गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.