Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

Yamunanagar Police Action: यमुनानगर में रिश्वतखोर ASI गिरफ्तार, पुलिस ने भ्रष्टाचार के मामले में अपने ही अधिकारी को भेजा जेल; हड़कंप

यमुनानगर: यमुनानगर में थाना साढौरा पुलिस ने शराब ठेकेदार से शराब और नगदी की अवैध वसूली करने के आरोप में एक एएसआई को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान एएसआई प्रवीण कुमार के रूप में हुई है। यह मामला वर्ष 2022 से जुड़ा बताया जा रहा है।

अंबाला जिले के गांव कंबास निवासी नरेंद्र कुमार ने 27 मई 2022 को तत्कालीन एसपी यमुनानगर को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया था कि उसने शर्मा एसोसिएट्स के नाम से फर्म बनाकर सढौरा क्षेत्र में शराब के ठेके लिए हुए हैं। आरोप था कि साढौरा थाने के कुछ पुलिस कर्मचारी उससे महंगी शराब और नगदी की मांग करते थे तथा समय-समय पर दबाव बनाकर वसूली करते थे।

शिकायत में यह भी कहा गया था कि एक पुलिस कर्मचारी हर माह एक पेटी महंगी शराब लेने के लिए दबाव बनाता था। इसके अलावा एक अन्य कर्मचारी थाने के इंचार्ज के नाम पर हर महीने 20 हजार रुपये और अपने नाम पर 5 हजार रुपये की मांग करता था। साथ ही हर माह एक पेटी शराब भी ली जाती थी।

मामले की जांच विशेष जांच टीम (एसआईटी) को सौंपी गई थी। जांच के दौरान आरोपी एएसआई प्रवीण कुमार की आवाज का सैंपल ठेकेदार के साथ हुई बातचीत से मेल खाने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद अदालत में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.