Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

West Bengal Politics: ममता सरकार को घेरने का BJP का प्लान, 28 मार्च को अमित शाह लाएंगे ‘चार्जशीट’

विधानसभा चुनाव को लेकर बंगाल का सियासी पारा अपने शबाब पर है. टीएमसी और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. दोनों ओर से एक-दूसरे पर हमले किए जा रहे हैं. इस बीच बीजेपी ने बड़ा प्लान तैयार किया है, जिसके तहत 28 मार्च को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बंगाल की ममता सरकार के खिलाफ ‘चार्जशीट’ जारी करेंगे. शाह कोलकाता में बंगाल सरकार की नाकामियों के खिलाफ ‘ब्लैक पेपर’ लॉन्च करेंगे. इसके बाद 3/4 अप्रैल को बीजेपी बंगाल चुनाव के लिए घोषणापत्र/संकल्प पत्र जारी करेगी.

इस प्लान के इतरह नंदीग्राम और भवानीपुर से बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने बताया है कि इस बार पार्टी कितनी सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है. उनका कहना है कि बीजेपी इस चुनाव में 177 से ज्यादा सीटें हासिल करेगी.अधिकारी ने बीजेपी उम्मीदवार चंद्रशेखर मंडल के समर्थन में एक रैली की. इसी में उन्होंने ये दावा किया.

इस बार 177 से ज्यादा सीटें मिलेंगी

सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस बार भारी बहुमत से सरकार बना रही है. इस बार बीजेपी को 177 से ज्यादा सीटें मिलेंगी. पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी का लक्ष्य 200 प्लस था लेकिन इस बार सुवेंदु ने जब 177 प्लस सीटों का जिक्र किया तो राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा भी हो रही है.

गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछली बार बंगाल दौरे पर 200 सीटों का लक्ष्य रखा था. उन्होंने सिलीगुड़ी में एक जनसभा में सीटों की संख्या के संदर्भ में नया लक्ष्य बताया. अमित शाह ने स्पष्ट किया कि 2021 में बीजेपी को करीब 38% वोट मिले थे. बीजेपी का लक्ष्य इस प्रतिशत को 46% से बढ़ाकर 50% करना है. वोटों में 8-10% की यह वृद्धि पार्टी को आसानी से 200 सीटों का आंकड़ा पार करा देगी.

बीजेपी में शामिल हुए ये लोग

बीजेपी चुनावी दावे करने के साथ ही खुद और मजबूत करने पर लगातार काम कर रही है. इस कड़ी में बुधवार को उसे बड़ी सफलता उस वक्त मिली है जबतपन विधानसभा क्षेत्र के बोला ग्राम पंचायत क्षेत्र के 35 परिवार और बलूरघाट विधानसभा क्षेत्र के बलूरघाट कस्बे के करीब 20 लोग वामपंथी और टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.