Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

Seasonal Millets: जौ, ज्वार, रागी या मक्का? जानें किस मौसम में कौन सी रोटी खाना है आपकी सेहत के लिए वरदान

हमारे यहां पहले कई अलग-अलग तरह के अनाज बड़े पैमाने पर उगाए जाते थे, क्योंकि ये हमारी थाली का अहम हिस्सा थे. धीरे-धीरे गेहूं की खेती बढ़ती गई और अलग-अलग अनाज की रोटियां भी खान कम होती गई. अब डेली रूटीन में ज्यादातर घरों में गेहूं की रोटी ही बनाई जाती है. गांवों में आज भी लोग मौसम के हिसाब से अलग-अलग अनाज की रोटियों को अपनी थाली का हिस्सा बनाते हैं, जो उन्हें हेल्दी रखने में काफी हेल्पफुल है. आप भी फिट और हेल्दी रहने के लिए मौसम के हिसाब से ज्वार से लेकर जौ तक, कई तरह के अनाज की रोटियों को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.

शेफ पंकज भदौरिया ने बताया है कि आपको ज्वार, रागी, जौ, गेहूं, जैसे अनाजों की रोटियां मौसम के हिसाब से कैसे अपनी डाइट में शामिल करनी चाहिए. ताकि आप हेल्दी रह सकें. दरअसल अनाजों में ढेरों न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो न सिर्फ एनर्जेटिक रहने के लिए जरूरी है, बल्कि इससे आपकी इम्यूनिटी से लेकर, डाइजेशन, हड्डियां, मसल्स मजबूत होती हैं और त्वचा, बाल भी हेल्दी रहते हैं.

बाजरा की रोटी

ज्यादातर लोगों को पता होगा कि सर्दियों में बाजरे की रोटी खाना बेस्ट रहता है, क्योंकि बाजरा काफी गर्म तासीर का अनाज है. इसलिए ये शरीर में गर्माहट बनाए रखने में मदद करता है,और कड़ाके की ठंड में आपको गर्म रखता है. इसके अलावा भी इसके कई फायदे होते हैं, जैसे रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाना.

ज्वार की रोटी

आप ज्वार की रोटी को सर्दी के साथ ही गर्मी में भी खा सकते हैं. दरअसल ज्वार में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है, इसलिए ये आसानी से पचने वाला अनाज है. गर्मियों में जहां ज्वार शरीर को शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है तो वहीं ये सर्दियों में एनर्जी बूस्ट करता है.

मक्का की रोटी

भुट्टा यानी मक्का, इसकी रोटी सर्दियों में खाना बेस्ट रहता है, क्योंकि ये शरीर में गर्मी पैदा करने वाला अनाज है जो सर्दी में बॉडी को भरपूर एनर्जी देने का काम करता है. इससे सर्दी में शरीर गर्म भी रहता है और एक्टिव रहने में भी मदद मिलती है.

रागी की रोटी

शेफ पंकज भदौरिया कहती हैं कि रागी की रोटी गर्मी में खाई जा सकती है, क्योंकि ये कैल्शियम से भरपूर होती है तो वहीं नेचुरली शरीर को ठंडा रखने वाला अनाज है. ये एसिडिटी के साथ ही डिहाइड्रेशन से बचाने में हेल्पफुल है.

जौ की रोटी

जौ एक ऐसा अनाज है, जिसमें ठंडक देने वाले गुण होते हैं. यह पाचन में भी मदद करता है और गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने में भी हेल्पफुल होता है. इसलिए आप इस अनाज की रोटी गर्मियों में अपनी डाइट में शामिल करें. जौ को कई और तरीके से भी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है.

 

गेहूं की रोटी

वैसे तो गेहूं हमारी डेली डाइट का हिस्सा है और हर मौसम में लोग इसके आटे की रोटियां खाते ही हैं. दरअसल ये एक ऐसा अनाज है जो संतुलित पोषण देने के साथ ही एनर्जी भी देता है, इसलिए इसे पूरे साल यानी हर मौसम में खाना सही रहता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.