Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

धार में सनसनीखेज हत्याकांड: प्रेमी के प्यार में अंधी पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, रूह कंपा देगा मामला

Dhar News: इंदौर का राजा रघुवंशी केस को याद है ना. मध्य प्रदेश के धार से भी कुछ ऐसी ही खबर सामने आई है. यहां रहने वाली प्रियंका ने भी प्रेमी की खातिर अपने ही पति को मरवा डाला. फिर पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की. मगर उसका भंडाफोड़ हो गया. दरअसल, कहानी है धार से 60 किलोमीटर दूर गोंदीखेड़ा चारण गांव की. 7 अप्रैल की रात यहां जो कुछ भी हुआ, वो आपकी भी रूह कंपा देगा.

मिर्ची व्यापारी देवकृष्ण पुरोहित की यहां हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में इस मामले का खुलासा भी कर दिया. पुलिस ने बताया कि देवकृष्ण की पत्नी प्रियंका ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर मौत का यह ताना-बाना बुना था. वारदात वाली रात प्रियंका ने पुलिस को सूचना दी थी कि कुछ अज्ञात बदमाश घर में घुसे, उसके पति की बेरहमी से हत्या कर दी और उसे बंधक बनाकर सोने-चांदी के गहनों सहित नकदी लूट ले गए. घर का बिखरा हुआ सामान पहली नजर में इसे लूट की वारदात ही दिखा रहा था.

धार एसपी मयंक अवस्थी के निर्देशन में जब ASP पारुल बेलापुरकर और एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार ने जांच शुरू की, तो कई कड़ियां मेल नहीं खा रही थीं. फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड की मदद के साथ जब साइबर सेल ने प्रियंका के कॉल रिकॉर्ड्स खंगाले, तो शक की सुई उसकी ओर मुड़ गई. मनोवैज्ञानिक ढंग से की गई पूछताछ में प्रियंका टूट गई और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

1 लाख की सुपारी और प्रेम संबंध

प्रियंका ने खुलासा किया कि उसका राजगढ़ निवासी कमलेश पुरोहित से काफी समय से प्रेम संबंध था. पति को रास्ते से हटाने के लिए कमलेश ने अपने साथी सुरेंद्र भाटी को 1 लाख रुपये की सुपारी दी थी. वारदात के बाद घटना को लूट का रूप देने के लिए घर का सामान बिखेरा गया था.

मां और बहन की मांग- मिले फांसी

मृतक देवकृष्ण के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक की मां लक्ष्मीबाई और बहन ज्योति ने बताया कि 11 साल पहले शादी हुई थी और 2021 में प्रियंका का गौना हुआ था. लेकिन वह कभी भी घर में ठीक से नहीं रही. मोबाइल चलाने की जिद और मायके भाग जाने की आदतों से विवाद होता रहता था. अब परिवार ने आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग की है. पुलिस ने आरोपी पत्नी प्रियंका और उसके प्रेमी कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है. सुपारी लेने वाला सह-आरोपी सुरेंद्र फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.