Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

Melania Trump on Epstein: जेफरी एपस्टीन से संबंधों के आरोपों पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा बयान, ‘झूठे कलंक’ कहकर तोड़ी चुप्पी

अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने फाइनेंसर और सेक्स अपराधी जेफरी एपस्टीन से किसी भी तरह के संबंध और उनके अपराधों की जानकारी होने से इनकार किया है. उन्होंने इसे पूरी तरह झूठा बताया और कहा कि उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोप, उनकी छवि को धूमिल करने वाले हैं. यह बयान ऐसे समय आया है, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी सरकार एपस्टीन मामले से उभरने की कोशिश कर रही है.

मेलानिया ने कांग्रेस से एपस्टीन के पीड़ितों के लिए सार्वजनिक सुनवाई कराने की भी मांग की है. मेलानिया ट्रंप ने कहा, “मुझे बदनाम करने वाले लोगों में कोई नैतिकता नहीं है. जो झूठे आरोप मुझे एपस्टीन से जोड़ते हैं, उन्हें आज ही खत्म होना चाहिए.” उन्होंने साफ कहा कि न तो उनकी एपस्टीन से दोस्ती थी और न ही उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड गिस्लेन मैक्सवेल से. हालांकि उन्होंने माना कि न्यूयॉर्क और फ्लोरिडा में सामाजिक दायरे कभी-कभी ओवरलैप जरूर होते थे. उन्होंने मैक्सवेल को भेजे एक ईमेल को एक आम मेल बताया है.

पुरानी तस्वीर और ईमेल का मामला

न्याय विभाग द्वारा जारी दस्तावेजों में एक 2002 का ईमेल शामिल है, जिसमें लिखा था, “प्यारे जी, मुझे पता है तुम दुनिया भर में बहुत उड़ान भर रही हो. पाम बीच कैसा रहा? मैं वहां जाने के लिए इंतजार नहीं कर सकती.” ईमेल के अंत में लिखा था, ‘प्यार से, मेलानिया’. इसके अलावा एपस्टीन के घर से मिली एक तस्वीर में ट्रंप, मेलानिया और मैक्सवेल एक साथ नजर आ रहे हैं. मेलानिया ने यह भी साफ किया कि उनकी मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप से एपस्टीन के जरिए नहीं, बल्कि 1998 में न्यूयॉर्क की एक पार्टी में हुई थी.

एपस्टीन के पीड़ितों के लिए कांग्रेस से सुनवाई की मांग

मेलानिया ट्रंप ने कहा कि कांग्रेस को एपस्टीन के पीड़ितों के लिए सार्वजनिक सुनवाई करानी चाहिए, ताकि वे अपनी बात रख सकें. उन्होंने कहा, “हर महिला को अगर वह चाहे तो सार्वजनिक रूप से अपनी कहानी कहने का मौका मिलना चाहिए. तभी सच सामने आएगा.” डेमोक्रेट्स ने इस मांग का समर्थन किया है. हाउस ओवरसाइट कमेटी के टॉप डेमोक्रेट रॉबर्ट गार्सिया ने रिपब्लिकन चेयरमैन से तुरंत सुनवाई कराने को कहा है. गौरतलब है कि एपस्टीन मामले में लाखों पेज के दस्तावेज पहले ही जारी किए जा चुके हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.