Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

MP Weather Update: अगले 5 दिन भट्टी की तरह तपेगा मध्य प्रदेश, हीटवेव का रेड अलर्ट; रात के तापमान में भी भारी उछाल

भोपाल: प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश और तेज हवाओं के बाद अब चिलचिलाती गर्मी से बचाव की तैयारी कर लीजिए. प्रदेश में अब तेज गर्मी का दौर शुरू हो गया है, प्रदेश में अगले 5 दिनों तक तेज गर्मी पड़ेगी. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के तापमान में 5 डिग्री तक का उछाल आ सकता है. दिन के साथ अब रात का तापमान भी बढ़ेगा. पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभागों के जिलों में तापमान 3 डिग्री तक बढ़ गया है. प्रदेश के रतलाम में सबसे ज्यादा 40.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया.

5 दिन तेज गर्मी, फिर बदल सकता है मौसम

मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के मुताबिक “प्रदेश के पश्चिम जिलों में दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है. खासतौर से रतलाम, धार, उज्जैन, इंदौर जिलों में तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है. इसके अलावा श्योपुर, गुना, रायसेन, नर्मदापुर, सागर, छिंदवाड़ा मंडला में भी तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है. दिन के तापमान के अलावा रात के तापमान भी बढ़ा है. जम्मू-कश्मीर और उससे सटे लद्दाख क्षेत्र के ऊपर बना वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर हो गया है.

इस वजह से तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में रतलाम में सबसे ज्यादा 40.6 डिग्री दिन का तापमान रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा नर्मदापुर में 39.4, धार में 39.2, भोपाल के बैरसिया में 39.1 और विदिशा, खरगौन में 39 डिग्री दिन का तापमान रिकॉर्ड किया गया. उधर नर्मदापुर के पचमढ़ी में सबसे कम 29.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा अमरकंटक में 32.7 डिग्री, जबकि भोपाल में 36.8, इंदौर में 37.6, उज्जैन में 38 डिग्री, जबलपुर में 36 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया.

हीटवेव का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ 15 अप्रेल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर बन रहा है, हालांकि अभी इसकी स्थिति कमजोर दिखाई दे रही है. इस वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभावित करने की संभावना दिखाई दे रही है. इसके मजबूत होने से प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव हो सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक अभी 5 दिनों तक मौसम में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है. मौसम सामान्य रहेगा और तापमान में 5 डिग्री तक उछाल देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने 16 अप्रैल से हीटवेव का भी अलर्ट जारी किया है. यह अलर्ट धार, खरगौन, खंडवा के अलावा सीधी और सिंगरौली के लिए जारी किया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.