Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

मतदाता लालू और ललिता करेंगी गोवा की सैर

0

चतरा : झारखंड में इस बार के लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत में इजाफा करने के उद्देश्य से चतरा जिला प्रशासन अपनी अनोखी पहल के तहत दो भाग्यशाली मतदाताओं लालू प्रसाद यादव और ललिता देवी को गोवा की सैर कराएगा।मतदाताओं को जागरुक करने के लिये जिला प्रशासन ने अनोखा आफर दिया था, जिसमें कि मतदाताओं को तीन दिन की गोवा का सैर कराना शामिल था। इसीका परिणाम है कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में चतरा संसदीय क्षेत्र के मतदान में करीब साढ़े दस फीसदी का इजाफा हुआ और इस मामले में चतरा लोकसभा क्षेत्र झारखंड में प्रथम स्थान पर रहा।

जिला निर्वाची पदाधिकारी एवं उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह ने आज यहां मतदाता सम्मान समारोह में दो भाग्यशाली मतदाता जिले में लावालौंग प्रखंड के रिमी गांव की ललिता देवी और ईटखोरी प्रखंड के करनी गांव के लालू प्रसाद यादव को सम्मानित किया। इन दोनों विजेताओं के गोवा भ्रमण के लिए मुफ्त हवाई टिकट और रहने-खाने का खर्च भी जिला प्रशासन द्वारा उठाया जाएगा।  साथ ही मतदाताओं को जागरुक करने वाली टीम को भी पुरस्कृत किया गया। श्री सिंह ने कहा कि मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने के लिये सघन जागरुकता अभियान चलाया गया और पूरी टीम ने काफी मेहनत से काम किया है। इसीका परिणाम है कि पूरे राज्य में मतदान में सबसे अधिक बढ़ोतरी चतरा संसदीय क्षेत्र में हुयी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.