Local & National News in Hindi

लोकसभा में कर्नाटक का मुद्दा उठाएगी कांग्रेस, कार्यस्थगन का दिया प्रस्ताव

0 43

नई दिल्लीः कर्नाटक में कई विधायकों के इस्तीफे के कारण कांग्रेस-जर्दएसी सरकार पर मंडराए संकट का मुद्दा कांग्रेस सोमवार को लोकसभा में उठाएगी। इस संदर्भ में उसने कार्यस्थगन प्रस्ताव दिया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक कर्नाटक में भाजपा द्वारा विधायकों की खरीद-फरोख्ते का मुद्दा लोकसभा में उठाया जाएगा।

कांग्रेस ने शनिवार को भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त कर संविधान का चीरहरणे करने का आरोप लगाया था और कहा था कि केंद्र की सत्तारुढ़- पार्टी के षड्यंत्र के बावजूद राज्य की सरकार नहीं गिरेगी। कर्नाटक विधानसभा के 13 विधायकों ने पिछले कुछ दिनों में इस्तीफा दिया है। इनमें से 10 विधायक कांग्रेस के हैं, जबकि 3 विधायक जद एसी के हैं। गत शनिवार को इस्तीफा देने वाले 11 विधायक में से 10 विधायक मुंबई के एक होटल में ठहरे हुए हैं।

राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा में सत्ताधारी गठबंधन का संख्या बल विधानसभा अध्यक्ष के अलावा 118 कांग्रेस-78, जर्दएसी-37, बसपा-1 और निर्दलीय-2 है। इसमें वे विधायक भी शामिल हैं, जिन्होंने इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे विधानसभा अध्यक्ष ने अभी तक स्वीकार नहीं किए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.