Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

पाकिस्तान में चुनाव नतीजे लाइव दिखाने के लिए उच्चायोग ने किए खास इंतजाम

0

इस्लामाबादः भारत में ही नहीं पाकिस्तान में भी लोकसभा चुनाव नतीजों को लेकर बेचैनी है।  इन चुनाव नतीजों का अगर सबसे ज्यादा फर्क किसी पड़ोसी मुल्क पर पड़ेगा तो वह पाकिस्तान है। यही कारण है कि पाक के सभी बड़े मीडिया हाउस चुनाव के हर चरण की कवरेज के साथ ही ओपिनियन ब्लॉग लिख रहे हैं।

पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग ने भी नतीजों का लाइव टेलिकास्ट करने का फैसला किया है। इसके लिए 23 मई को इस्लामाबाद में लाइव स्क्रीन्स लगाए जाएंगे। भारतीय उच्चायोग की ओर से जश्न-ए-जम्हूरियत नाम से एक जलसे का आयोजन किया जा रहा है। 23 मई को दोपहर 12 बजे से इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के ऑडिटोरियम और लॉन में स्क्रीन्स लगाई जाएंगी, जिसमें चुनाव के नतीजों का लाइव टेलिकास्ट होगा।  इसके बाद शाम 7.30 बजे से नतीजों पर बहस का भी कार्यक्रम है।

इसके अलावा पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर भारत के चुनाव की खूब चर्चा हो रही है। लोकसभा चुनाव के नतीजे 23 मई को सुबह 8 बजे से आएंगे। भारत में 90 करोड़ से अधिक मतदाता हैं। इस बार मतदाताओं ने पूरे उत्साह से लोकतंत्र के उत्सव में हिस्सा लिया और 2293 राजनीतिक पार्टियों के 8 हजार से अधिक प्रत्याशियों की किस्मत को 40 लाख से अधिक ईवीएम में कैद कर दिया।

43 दिन में सात चरणों में हुए इस चुनाव को 1 करोड़ से अधिक कर्मचारियों ने 10 लाख से अधिक पोलिंग स्टेशन पर संपन्न कराया है। एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 339-365 सीटें मिल सकती हैं, जबकि यूपीए को 77-108 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन को 10-16 सीटें मिल रही हैं जबकि अन्य को 59-79 सीटें मिलने का अनुमान है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.