ब्रेकिंग
छिंदवाड़ा में ठहाकों का 71वां साल! जब कवियों के व्यंग्य बाणों के सामने नेता भी हुए बेबस, प्रेमिका पर... Jabalpur News: जबलपुर में रजिस्ट्री और लीज का अजब-गजब खेल, अंग्रेजों के पुराने कानून से जनता बेहाल BJP Leader Death: एंबुलेंस के फर्श पर तड़पते रहे खून से लथपथ बीजेपी नेता, इलाज के दौरान मौत; ड्राइवर... MP News: सीधी के फाग गीतों में चढ़ा राजनीति का रंग, पीएम मोदी और स्थानीय सांसद पर लोक गायकों ने बांधे... दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: राजघाट की ओर जाने वाले ये 5 मुख्य मार्ग प्रभावित, ट्रैफिक जाम से बचने... Bengaluru News: शादी के बाद पति के लिए छोड़ी नौकरी, फिर ससुराल में प्रताड़ना; बेंगलुरु में पूर्व महि... IND vs ENG Semifinal: वानखेड़े में इंग्लैंड से हिसाब चुकता करेगी टीम इंडिया? जानें सेमीफाइनल का पूरा... Bhooth Bangla: सेमीफाइनल से पहले अक्षय कुमार ने टीम इंडिया को दिया खास 'गुड लक', शिखर धवन के साथ की ... Punjabi Youtuber Killed in Canada: मशहूर यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, हमलावरों ने घर में घुसकर ... ईरान हमले में भारत का नाम! क्या सच में अमेरिकी सेना ने किया भारतीय पोर्ट का उपयोग? विदेश मंत्रालय का...
मनोरंजन

Kapil Sharma ने परिणीति चोपड़ा के सामने की जीजा Nick Jonas की खिंचाई, ‘अंग्रेजों ने फिर लूट लिया हमें…’

नई दिल्ली। कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी हाज़िर जवाबी के लिए जान जाते हैं। कपिल कब किस बारे में क्या बोल दें इस बात का अंदाजा किसी को नहीं होता। ऐसा ही कॉमेडियन ने तब किया जब परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा उनके शो में पहुंचे। यहां कपिल ने सबके सामने परिणीति के जीचा यानी निक जोनस को लेकर कुछ ऐसा कहा कि खुद परी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं।

दरअसल, परिणीति और सिद्धार्थ जल्द ही ‘जबरिया जोड़ी’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म 2 अगस्त को रिलीज होगी। इसले पहेल दोनों कलाकार फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसी सिलसिले में दोनों कलाकार कपिल के शो में पहुंचे जहां उन्होंने जमकर मस्ती की। इस दौरान कपिल ने उनसे थोड़ा फ्लर्ट भी किया और निक जोनस को लेकर खिंचाई भी की।

कपिल ने परी से पूछा, आपने हंसी तो फंसी फिल्म की थी और आप इतना हंसती है तो आप अबतक मुझसे क्यों नहीं फंसीं? इसके बाद कपिल कहते हैं काश मेरा साड़ू निक जोनस होता… इस पर सिद्धार्थ कहते हैं अगर निक से मिलोगे तो क्या कहोगे? इस पर कपिल निकल की खिंचाई करते हुए जवाब देते हैं, ‘ मैं बोलूंगा गुड च्वाइस… फिर लूट लिया अंग्रेजों ने हमें’। इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग हंसन लगते हैं। हालांकि ये एपिसोड अभी टेलीकास्ट नहीं हुआ है। उससे पहले सोनी टीवी ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम पेज पर एपिसोड का छोटा सा वीडियो शेयर किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button