मनोरंजन

हॉलीवुड की तरफ रुख कर रही हैं ऋचा चड्ढा ? जानिए क्या है पूरा माजरा

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने अपनी हर फिल्म से खुद को साबित किया है। ऋचा चड्ढा ने हर तरह के किरदार निभाए हैं और हर किरदार से अपनी एक खास पहचान बनाई है। लेकिन अब लगता है कि ऋचा चड्ढा बॉलीवुड से हॉलीवुड की तरफ अपना रुख मोड़ रही हैं। इस बारे में ऋचा ने खुद ही हिंट दिया है। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है या नहीं ये कहना तो मुश्किल है।

दरअसल ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में ऋचा चड्ढा ने अपने फैंस के साथ सवाल जवाब का सिलसिला शुरू किया। ऋचा ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ Ask Me Anything का सेशन शुरू किया। जिसमें उनके कई फैंस ने उनके कई सारे सवाल किए। जिनका जवाब ऋचा चड्ढा ने भी खुलकर दिया।

इसी दौरान एक शख्स ने ऋचा चड्ढा से सवाल किया कि आप अगली बार फिल्म में नजर आने वाली हैं? इस सवाल के जवाब में ऋचा चड्ढा ने कहा, ‘हाल ही में कुछ स्क्रिप्ट्स के लिए ना कहा है। मैं इस समय कुछ लिख रही हूं और निर्माण कर रही हूं। और हां एक फिल्म भी है लेकिन वो विलायती है।’ ऋचा के इस जवाब से अंदाजा लगाया जा रहा है कि ऋचा चड्ढा जल्द ही हॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली हैं।

इस सवाल जवाब के सेशन के दौरान कई लोगों ने ऋचा चड्ढा से अली फजल को लकेर भी सवाल किए। जिनका जवाब भी ऋचा ने अपने अलहदा अंदाज में दिया। इस दौरान कई मजेदार सवाल भी लोगों ने ऋचा से किए। तो वहीं कई लोगों ने उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर भी बातचीत की। ऋचा ने इस दौरान ये भी बताया कि उनकी फिल्म ‘फुकरे’ को लेकर भी कुछ- कुछ प्लानिंग चल रही है। हालांकि ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के तीसरे पार्ट के बारे में पूछे जाने पर ऋचा ने कहा कि फिल्म उनका किरदार ‘नगमा’ मर चुका है तो उन्हें अब इससे लेना- देना नहीं है।

Related Articles

Back to top button