Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Dragon Money Casino: Your Gateway to Asian-Inspired Gaming Лучшие онлайн казино: Полный обзор MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '...

अल्लू अर्जुन ने ‘पुष्पा द राइज’ के सेट पर किया क्रू मेंबर्स से विशेष आग्रह, देखें मेकिंग वीडियो

नई दिल्ली। साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर की फिल्म पुष्पा द राइज 17 दिसंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। इसी बीच रविवार को माइथरी मूवी मेकर्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म मेकिंग के दौरान का एक वीडियो शेयर किया है।

अल्लू अर्जुन ने क्रू मेंबर्स से किया अग्रह

माइथरी मूवी मेकर्स की इस वीडियो की शुरुआत में अभिनेता अल्लू अर्जुन अपनी ओर से क्रू मेंबर्स से आग्रह करते हुए दिख रहे हैं। वो कहते हैं कि मैं अपनी ओर से एक छोटा-सा आग्रह करना चाहता हूं कि, ‘हम यहां काफी लंबे वक्त से शूटिंग कर रहे हैं और हम सब ये सुनिश्चित करें कि सभी प्लास्टिक की बोतल, कप और कागज कूडेदान में फेंके।’

उन्होंने आगे कहा कि. ‘हमें इस जगह से उतनी ही सफाई से निकलना चाहिए जितनी की हमारे आते वक्त ये थे।’ वही वीडियो में आगे फिल्म के मेकिंग के दौरान के विजुअल्स को दिखाया गया है। साथ ही वीडियो में फिल्म निर्देशक और कोरियोग्राफर फिल्म के एक्शन सीन्स को समझाते हुए भी दिख रह हैं। इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर कर लिखा टीम ने खून पसीने की मेहनत से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

सोमवार को रिलीज होगा ट्रेलर

फिल्म निर्माताओं ने शनिवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो लिंक शेयर कर बताया कि फिल्म का ट्रेलर सोमवार को रिलीज किया जाएगा। एक्शन और थ्रिलर से भरपूर इस वीडियो में एक्टर अल्लू अर्जुन अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं

दो भागों में बनी है फिल्म

अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल द्वारा अभिनीत इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का निर्माण मुत्तमशेट्टी मीडिया और माइथरी मूवी मेकर्स के बैनर तले किया जा गया है। फिल्म को दो भागों में बनाया गया है। पहला पार्ट इस साल रिलीज किया जाएगा और दूसरा पार्ट अगले साल रिलीज होगा। तेलुगु में बनी ये फिल्म तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में 17 दिसंबर को रिलीज होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

sweet bonanza gates of olympus deneme bonusu deneme bonusu veren siteler casino siteleri slot siteleri