देश

परिवहन मंत्री अशोक कटारिया बोले, उत्तर प्रदेश तेजी से कर रहा प्रगति, आधारभूत सरंचना पर हो रहा विशेष काम

मुरादाबाद।  प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि दैनिक जागरण की यह विशेषता रही है कि वह समसामायिक विषयों पर आयोजन करता रहता है। जागरण केवल एक अखबार नहीं है बल्कि सामाजिक सरोकारों के साथ चलने वाली यात्रा है। समय-समय पर दैनिक जागरण सामाजिक विषय पर अभियान भी चलाता रहता है। उसी में से आज  कल और आने वाली चुनौतियां विषय पर जागरण विमर्श कार्यक्रम भी है। उत्तर प्रदेश में आधारभूत संरचनाओं का निर्माण हो रहा है। प्रदेश विकास के क्रम में तेजी से प्रगति कर रहा है। पहले प्रदेश प्रश्न प्रदेश था। तमाम सवाल खड़े हो रहे थे। विकास के लिए यूपी की सारे हिंदुस्तान में प्रदेश की पहचान है। एक जमाना था कि नागरिक भयभीत रहते थे। आज नागरिक भयमुक्त हैं और अपराधी भयभीत हैं।

मंत्री मिड टाउन क्लब में जागरण विमर्श कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। मैं हमेशा कहता रहता हूं कि किसी राज्य का विकास करना है तो उस राज्य की सड़कें अच्छी होनी है। दूसरा बिजली की व्यवस्था होनी चाहिए। तीसरी कानून व्यवस्था ठीक होनी चाहिए। कोई भी उद्योगपति तभी किसी राज्य में अपना पैसा लगाया। आज मैं गारंटी से कह सकता हूं कि यहां नौजवानों को सिर्फ सरकारी प्लेटफार्म से रोजगार नहीं मिल सकता है। इसके लिए प्राइवेट उद्योग भी लगने जरूरी है, क्योंकि उनसे भी रोजगार मिलता है।

एक दौर था कि प्रदेश में ईमानदार लोग सिर झुकाकर चलते थे। लेकिन, अब माहौल बदल रहा है। कई एक्सप्रेस-वे बने। अब अपराधी सिर झुकाकर चलते हैं और ईमानदार लोग सिर उठाकर चलते हैं। कोरोना काल में प्रदेश के 24 करो़ड़ लोगों को संरक्षित करने काम किया है। आस्ट्रेलिया से सांसद ने कहा कि हमें योगी जैसे नेता मिल जाए तो हम भी अपने देश की सूरत बदल देंगे। विदेशों में भी हमारे मुख्यमंत्री का डंका बज रहा है। मैं पूरे देश में जाता हूं। पहले लोग उत्तर प्रदेश को लोग हल्के में लेते थे। अब ऐसा नहीं है। यूपी के लोगों का देश में सम्मान बढ़ा है। प्रदेश में नौकरियों में भ्रष्टाचार होता था। लेकिन, साढ़े चार लाख नौकरियां उत्तर प्रदेश में दी गईं एक पैसा लेने का किसी पर कोई आरोप नहीं लगा सकता है।

टीईटी का पेपर लीक हुआ। मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई के लिए कहा। उनके सख्त फैसले लोगों को पंसद आने लगे हैं। उन्होंने जो कहा था वही करके भी दिखा दिया। उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य था। पहले प्रदेश में दंगे हुआ करते थे। लेकिन, योगी जी के पांच साल से कार्यकाल में एक भी दंगा नहीं हुआ। दंगे में कोई हो, हिंदू और मुसलमान गरीब मरता है। इस सरकार का मंत्र है, हिंदू हो या मुसलमान उसका होगा काम तमाम है। आप गर्व के साथ कहिए हम उत्तर प्रदेश में रहते हैं। इससे पहले परिवहन मंत्री, महापौर विनोद अग्रवाल, दैनिक जागरण के समाचार संपादक अवधेश माहेश्वरी, महाप्रबंधक मुदित चतु‌‌र्वेदी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

परिवहन मंत्री का समाचार संपादक और महाप्रबंधक ने तुलसी का पौधा देकर स्वागत किया। स्वागत भाषण में समाचार संपादक ने कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताया। महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने तेजी से विकास हो रहा है। हमारी सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है। अंत में कार्यक्रम में मौजूद लोगों के सवालों का जवाब महापाैर ने दिए। इस मौके पर कृषि के क्षेत्र में काम करने के लिए डा. दीपक मेहंदी रत्ता को सम्मानित किया है। इस मौके पर शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button