देश

CDS बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर हादसे पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कल संसद के दोनों सदनों में देंगे बयान

नई दिल्लीः सीडीएस बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर हादसे पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कल संसद के दोनों सदनों में बयान देंगे। बता दें तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत की मौत हो गई थी। वायु सेना ने ट्वीट कर जनरल रावत के मौत की पुष्टि की। इस हादसे में 13 अन्य लोगों की भी जान गई है।

बता दें कि जनरल रावत को ले जाने वाला वायु सेना का एमआई-17 हेलिकॉप्टर बुधवार को कुन्नूर में दुर्घटना का शिकार हो गया था। यह भीषण हादसा सुलूर और कोयंबटूर के बीच हुआ। हेलिकॉप्टर में चालक दल के 5 सदस्यों से सहित कुल 14 लोग सवार थे।

Related Articles

Back to top button