विदेश

UNSC में भारत ने उठाया रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल का मुद्दा, कहा- हमने बार-बार किया आगाह

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र (United Nations) में भारत के स्थायी मिशन के सलाहकार प्रतीक माथुर (Pratik Mathur) ने यूएनएससी (UNSC) की बैठक में सीरिया में रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि भारत बार-बार आतंकी गतिविधियों का समर्थन करने वाली संस्थाओं और कुछ लोगों द्वारा रासायनिक हथियारों तक पहुंच प्राप्त करने की कोशिश के प्रति आगाह करता रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि भारत हमेशा किसी के द्वारा या कहीं भी, किसी भी समय और किसी भी परिस्थिति में किए गए रासायनिक हथियार के इस्तेमाल के खिलाफ रहा है। हमने लगातार कहा है कि रासायनिक हथियारों के उपयोग की कोई भी जांच निष्पक्ष, विश्वसनीय और उद्देश्यपूर्ण होनी चाहिए

Related Articles

Back to top button