ब्रेकिंग
छिंदवाड़ा में ठहाकों का 71वां साल! जब कवियों के व्यंग्य बाणों के सामने नेता भी हुए बेबस, प्रेमिका पर... Jabalpur News: जबलपुर में रजिस्ट्री और लीज का अजब-गजब खेल, अंग्रेजों के पुराने कानून से जनता बेहाल BJP Leader Death: एंबुलेंस के फर्श पर तड़पते रहे खून से लथपथ बीजेपी नेता, इलाज के दौरान मौत; ड्राइवर... MP News: सीधी के फाग गीतों में चढ़ा राजनीति का रंग, पीएम मोदी और स्थानीय सांसद पर लोक गायकों ने बांधे... दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: राजघाट की ओर जाने वाले ये 5 मुख्य मार्ग प्रभावित, ट्रैफिक जाम से बचने... Bengaluru News: शादी के बाद पति के लिए छोड़ी नौकरी, फिर ससुराल में प्रताड़ना; बेंगलुरु में पूर्व महि... IND vs ENG Semifinal: वानखेड़े में इंग्लैंड से हिसाब चुकता करेगी टीम इंडिया? जानें सेमीफाइनल का पूरा... Bhooth Bangla: सेमीफाइनल से पहले अक्षय कुमार ने टीम इंडिया को दिया खास 'गुड लक', शिखर धवन के साथ की ... Punjabi Youtuber Killed in Canada: मशहूर यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, हमलावरों ने घर में घुसकर ... ईरान हमले में भारत का नाम! क्या सच में अमेरिकी सेना ने किया भारतीय पोर्ट का उपयोग? विदेश मंत्रालय का...
देश

हाथ में सांप लेकर अस्पताल पहुंचा युवक, बोला- ओ डाक्टर साहेब जा सांप ने हमो डसो है…

महोबा। ओ डाक्टर साहेब जा सांप ने हमो डसो है.., सिर झुकाए बैठे पर्चे पर दवाइयां लिख रहे डाॅक्टर ने जैसे ही सामने देखा तो उनकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। क्योंकि, हाथ में सांप लेकर खड़ा युवक काटने की बात कहते हुए उपचार की मांग कर रहा था। उसे देखते ही ओपीडी में आसपास मौजूद मरीज और तीमारदार शाेर मचाकर इधर-उधर भागने लगे। यह नजारा सोमवार की शाम को महोबा के जिला अस्पताल का था, जहां किसान युवक की हरकत ने सभी को डरा दिया था।

महोबा के जिला अस्पताल में सोमवार की शाम उस समय मरीजों और तीमारदारों में अफरा तफरी मच गई, जब एक किसान युवक पॉलीथिन में सांप लेकर इमरजेंसी में आ गया। उसने डॉक्टर को सांप दिखाते हुए कहा कि इस सांप ने मुझे काटा है और मेरा उपचार करो। उसकी बात सुनते ही डॉक्टर समेत सभी लोग घबरा गए। बाद में पूरा मजरा समझ आने पर स्थिति सामान्य हुई और डॉक्टर ने उसका उपचार शुरू किया। दरअसल,

कबरई क्षेत्र के ग्राम गुगौरा निवासी 28 वर्षीय महेंद्र सोमवार को अपने खेत में बने कुएं में उतरकर सफाई कर रहा था। सफाई करते समय उसके पैर में एक सांप लिपट गया और उसे काट लिया।

महेंद्र ने झटका देकर सांप को पैर से अलग किया और फिर फावड़े से उसे मार डाला। इसके बाद वह सांप को पाॅलीथिन में भरकर जिला अस्पताल पहुंच गया। उसने इमरजेंसी में पाॅलीथिन से सांप निकालते हुए कहा कि ओ डाक्टर साहेब जा सांप ने हमो डसो है.., अब हमाओ जल्दी इलाज करौ। उसके हाथ में सांप देखते ही डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी घबरा गए और मरीजों में अफरा तफरी मच गई। बाद में उसने डॉक्टर को बताया कि सांप मरा हुआ है, तब जाकर सभी की सांस में सांस आई और स्थिति सामान्य हो सकी। महेंद्र ने बताया कि वह मरा हुआ सांप जिला अस्पताल इसलिए लाया था कि डॉक्टर उसकी नस्ल देखकर जहर का पता लगा सकें और उसके अनुरूप ही उसका जल्दी उपचार हो सके। डॉक्टर ने उपचार के किसान युवक की हालत में सुधार बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button