Local & National News in Hindi

विनाशकारी राक्षस करते हैं शिव की पूजा! PM के फोटो के साथ कांग्रेस MLA का विवादित ट्वीट

40

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व वन मंत्री उमंग सिंघार ने पीएम मोदी की तुलना राक्षस से की है और यूपी में काशी विश्वनाथ मंदिर में पीएम मोदी द्वारा की गई पूजा अर्चना पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि सनातन धर्म के पुराणों में जितने भी विनाशकारी राक्षसों का वर्णन है वह सभी भगवान शिव को ही प्रसन्न करने में लगे रहते थे।

PunjabKesari
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभी कल 13 दिसंबर सोमवार को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन किया था। यह पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजक्ट है। इस कार्यक्रम को आम जनता को दिखाने के लिए प्रदेश के सभी गांवों और 27 हजार से ज्यादा शिवालयों और प्रमुख मठ, मंदिरों में विशाल स्क्रीन लगाई गई। वहीं इस खास मौके पर साधु-संतों और धर्माचार्यों को भी सम्मानित भी किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.