Local & National News in Hindi

दिल्ली में एक ही दिन में ओमिक्रोन के 10 नए मामले, देश में 98 हुई संक्रमितों की संख्या

25

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमिक्रोन देश में तेजी से फैल रहा है। राजधानी दिल्ली में ही ओमिक्रोन के एक साथ 10 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही दिल्ली में ओमिक्रोन के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। ओमिक्रोन देश के अब तक 11 राज्यों में दस्तक दे चुका है। ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के कुल 32 संक्रमित हैं। देशभर में ओमिक्रोन के कुल 98 मामले सामने आ चुके हैं।

दिल्ली में 20 हुई संक्रमितों की संख्या

दिल्ली में ओमिक्रोन वैरिएंट के 10 नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली में ओमिक्रोन के मामले बढ़कर 20 हो गए हैं। 20 मरीजों में से 10 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इसकी जानकारी दी है।

देश में कहां कितने मामले

महाराष्‍ट्र- 32

राजस्थान- 17

दिल्ली- 20

केरल- 5

गुजरात- 5

कर्नाटक- 8

तेलंगाना- 7

आंध्र प्रदेश- 1

तमिलनाड़- 1

चंडीगढ़- 1

पश्चिम बंगाल- 1

24 घंटे में 7,447 कोरोना संक्रमित

उधर, देश में कोरोना के 7,447 नए मामले सामने आए हैं। राहत की बात रही कि बीते 24 घंटे में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या संक्रमित मरीजों से ज्यादा रही। 24 घंटे में 7,886 मरीजों की रिकवरी हुई है। वही, इसके अलावा 391 लोगों की मौत भी हुई है। देश में कोरोना वायरस का आंकड़ा 3,47,26,049 पहुंच गया है। सक्रिय मामलों की संख्या 86,415 है। वहीं मौत का कुल आंकड़ा 4,76,869 पहुंच गया है।

तीसरी लहर का कारण बन सकता है ओमिक्रोन

स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि जिस तरह तीन हफ्ते के अंदर ओमिक्रोन अफ्रीका और यूरोप में हावी हो गया है, उससे भारत में भी जनवरी तक इसके मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने की आशंका है। उन्होंने कहा कि ये ओमिक्रोन कोरोना वायरस की तीसरी लहर का कारण बन सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.