देश

सपा के बढ़ते जनाधार से घबराई भाजपा, संवेदनहीन रवैया अपना रही सरकार: जूही सिंह

मऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय सचिव और प्रवक्ता राजीव राय के घर पर आयकर विभाग की छापेमारी से प्रदेश की सियासत गर्म हो गई है। इसे लेकर सपा प्रदेश सरकार पर लगातार हमला बोल रही है। इसी क्रम में समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह मऊ पहुंची उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के बढ़ते जनाधार से भाजपा  घबरा गई। सरकार आयकर के छापे मारी कर कार्यकर्ताओं को डराने का कम कर रही है। विपक्ष के साथ भाजपा सरकार  नफरत के साथ  संवेदनहीन रवैया अपना रही है। जूही सिंह ने कहा उत्तर प्रदेश की सरकार में महिलाएं असुरक्षित है, महिलाओं के साथ रेप मर्डर से जघन अपराध हो रहे ।  योगी सरकार में कानून का अपराधियों में खौफ नहीं रह गया है। आने वाले चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।

बता दें कि  प्रवक्ता राजीव राय ने रविवार को कहा कि कल से अब तक उनके आवास पर 16 घंटे चली आयकर विभाग की छापेमारी में 17 हजार रुपये मिले हैं। राजीव राय ने कहा उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव को देखते हुए आयकर विभाग छापेमारी कर रहा है। उन्होंने सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि जिनके घर शीशे के होते हैं, वे दूसरों के घर पर पत्थर नहीं फेंकते।”

गौरतलब है कि राय सहित सपा के कुछ अन्य नेताओं के मऊ और लखनऊ सहित अन्य शहरों में स्थित ठिकानों पर शनिवार को सुबह आयकर विभाग ने छापेमारी की थी। राय ने बताया कि लगभग 16 घंटे तक विभाग की टीम छानबीन करती रही। उन्होंने बताया कि आयकर विभाग की टीम मऊ स्थित उनके अस्थाई निवास से प्रिंटर और अन्य कुछ जरूरी कागजात लेकर गयी है। इस बीच आयकर विभाग के अधिकारियों ने पत्रकारों से कुछ भी बात करने से मना कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button