Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

तेजस्‍वी यादव और राजश्री हनीमून बीच में छोड़कर पटना क्‍यों लौटे, जानिए आगे का क्‍या है प्‍लान

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव (Tejashwi Yadav) दिल्‍ली में अपनी पत्‍नी अलेक्सिल रेचल गोडिन्‍हो उर्फ राजश्री (Rachel alias Rajshree) के साथ क्रिसमस मनाकर गुरुवार को ही पटना लौट आए। वे क्रिसमस से ठीक पहले अचानक दिल्‍ली रवाना हो गए थे। तब चर्चा थी कि तेजस्‍वी क्रिसमस और नए वर्ष के साथ ही हनीमून मनाने के बाद ही पटना लौटेंगे। उम्‍मीद जताई जा रही थी कि नवदंपती हनीमून के लिए विदेश रवाना होंगे। हालांकि तेजस्‍वी यादव का पासपोर्ट प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) के पास जमा होने के कारण उनकी यह मुराद पूरी नहीं हो सकी। इस बीच नई चर्चा इस बात है कि तेजस्‍वी नए साल में हनीमून पर रवाना हो सकते हैं और उनके अचानक पटना लौट आने की वजह भी शायद इससे जुड़ी हुई है।

पासपोर्ट रिन्‍यू करवाने के बाद बन सकता है कार्यक्रम

मिली जानकारी के अनुसार, तेजस्वी यादव का पासपोर्ट प्रवर्तन निदेशालय ने लौटा दिया है। अब हनीमून पर जाने की तैयारी है। अगर कोरोना संक्रमण की स्थिति ठीक रही तो कुछ दिन के बाद तेजस्वी और राजश्री यूरोप के किसी देश में हनीमून पर जा सकते हैं। नया पेंच यह है कि पासपोर्ट की वैधता खत्म हो गई है। इसे रिन्यू कराने के बाद ही वह विदेश की यात्रा पर जा सकते हैं। उनका पासपोर्ट पटना से ही बना है। इसलिए रिन्यू भी यहीं से होगा। तेजस्वी को खरमास के बाद बेरोजगारी हटाओ यात्रा पर भी निकलना है।

बिहार आते ही सरकार पर हुए हमलावर

राजश्री के साथ गुरुवार को पटना लौटते ही तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधा। उन्‍होंने एयरपोर्ट पर ही मीडिया के सामने सरकार और मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर सवाल खड़े किए। आते ही शराबबंदी के मुद्दे पर राज्य सरकार पर बरसे। कहा कि मुख्यमंत्री को समाज सुधारने के पहले सरकार को सुधारना चाहिए। भ्रष्टाचार खत्म करके रोजगार की व्यवस्था करनी चाहिए। तेजस्वी छह दिनों के बाद दिल्ली से पटना लौटे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.