मध्यप्रदेश

माता वैष्णो देवी भवन मार्ग पर भूस्खलन, बैटरी मार्ग बंद-बाल-बाल बचे श्रद्धालु

जम्मू। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में पिछले 48 घंटों से जारी भारी बर्फबारी और बारिश के कारण एक तरफ जहां जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे बंद हो गया है तो वहीं श्री माता वैष्णो देवी भवन मार्ग में भूस्खलन के बाद मार्ग को बंद कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश के कारण माता वैष्णो देवी के बैबरी कार मार्ग पर पंछी हेलिपैड के समीप भूस्खलन हुआ। इसके चलते श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए मार्ग को बंद कर दिया गया है। बैटरी कार सेवा को भी स्थगित कर दिया गया है। श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए पारंपरिक मार्ग की ओर जाने के लिए कहा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button