Local & National News in Hindi

मोहन यादव पर बोले सज्जन सिंह, कम पड़े लिखे लोग करते हैं ऐसी हरकत, BJP में सिंधिया की नहीं चलेगी ‘महाराजगिरी’

27

इंदौर: पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने एक बार फिर बीजेपी पर तीखा हमला किया है। उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव की ओर से किए गए विवादित पोस्ट पर सज्जन सिंह वर्मा ने उनकी तुलना कीड़े मकोड़ों से कर दी। जबकि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ पत्र लिखने वाले सांसद केपी यादव को सज्जन सिंह वर्मा ने पूर्व कांग्रेसी बताकर कई संकेत दिए हैं।

कम पढ़े लिखे लोग इसी तरह की करते हैं हरकत 

कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा बीजेपी के खिलाफ मुखर रहते हैं। अपने इसी अंदाज के लिए चर्चित सज्जन सिंह वर्मा ने एक बार फिर बीजेपी पर तीखे प्रहार किए हैं। उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव की ओर से किए गए विवादित पोस्ट को लेकर सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि कम पढ़े लिखे लोग इसी तरह की हरकत करते हैं. सज्जन सिंह वर्मा ने मोहन यादव की तुलना कीड़े मकोड़ों से भी।

हमारे संपर्क में थे 32 विधायक 

दूसरी तरफ सज्जन सिंह वर्मा ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ पत्र लिखने वाले सांसद के पी यादव का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि केपी यादव ज्योतिरादित्य सिंधिया के कारण ही कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे और अब बीजेपी में ज्योतिरादित्य सिंधिया की महाराजगिरी नहीं चलेगी। सज्जन सिंह वर्मा ने यह भी कहा कि केपी यादव और उनके भाई के साथ कांग्रेस लगातार संपर्क में है। सज्जन सिंह वर्मा ने दावा किया कि बीजेपी के 32 विधायक हमारे संपर्क में थे। लेकिन राजनीति के स्तर को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने लोकतंत्र के खिलाफ कदम नहीं उठाया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.