Local & National News in Hindi

गांधी जी की पुण्यतिथि के दिन हिंदू महासभा नाथूराम गोडसे और नारायण आप्टे की मनाएंगी स्मृति दिवस

36

ग्वालियर: अखिल भारतीय हिंदू महासभा 30 जनवरी को ग्वालियर में नाथूराम गोडसे और नारायण आप्टे स्मृति दिवस मनाएंगी। महासभा संत कालीचरण, किशोर माहौर, पवन, आनंद माहौर, नरेश बाथम को गोडसे- आप्टे रत्न से हिन्दू महासभा ग्वालियर की ओर से सम्मानित किया जायेगा। इसके साथ ही भारत और पाकिस्तान को एक कर अखंड भारत का संकल्प दिलाया जाएगा।

दरअसल हिंदू महासभा लगातार महात्मा गांधी के हत्यार नाथूराम गोड़से को प्रमोट करने में लगी हुई है। 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि हैं। ऐसे में सुर्खियां बंटरोने के लिए हिंदू महासभा पुण्यतिथि के दिन ही नाथूराम गोडसे और नारायण आप्टे का स्मृति दिवस मना रही है। साथ ही उनके नाम से लोगों को सम्मानित भी कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.