Local & National News in Hindi

टाइगर श्रॉफ ने शूट किया ‘हीरोपंती 2’ का लास्ट शेड्यूल

21

बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर टाइगर श्रॉफ इस साल अपने मल्टी प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने फिल्म ‘हीरोपंती 2’ के लास्ट शेड्यूल की शूटिंग पूरी की है। जिसके लिए वह लंबे समय से अबू धाबी में शूट कर रहे थे। टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इस बात की जानकारी दी।

टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी सेक्शन में एक शॉर्ट वीडियो शेयर किया है। वीडियो में टाइगर रेगिस्तान के बीच बने पूल में रिलैक्स करते नजर आ रहे हैं। पोस्ट शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, “दिन भर की मेहनत के बाद रेगिस्तान के बीच ठंडा हो रहा हूं। हैशटैग हीरोपंती 2 लास्ट शेड्यूल।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.