Local & National News in Hindi

अतीक अहमद के बेटे अली के खिलाफ 25 हजार रुपए का इनाम घोषित

35

प्रयागराज | यूपी के बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद के छोटे बेटे अली की गिरफ्तारी के लिए यूपी पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। अली पर पांच करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप है। अतीक अहमद फिलहाल गुजरात की साबरमती जेल में बंद हैं। अली के खिलाफ 21 दिसम्‍बर 2021 को प्रयागराज के करेली थाने मुकदमा दर्ज हुआ था। अली तभी से फरार चल रहा है।

अली पर जमीन कब्‍जाने का भी केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने इस मामले में नामजद छह अन्य लोगों के खिलाफ भी 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। इनमें अतीक अहमद के रिश्तेदार असद, परिवार के करीबी आरिफ उर्फ कछौली, संजय सिंह, फुल्लू, इमरान उर्फ गुड्डू और अमन शामिल हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.