Local & National News in Hindi

गर्म पानी के टब में जा बैठी मासूम, दर्दनाक मौत:इंदौर में 4 साल की बेटी को नहलाने के लिए रखा था पानी, मां के अंदर जाते ही हो गई अनहोनी

24

गर्म पानी के टब में जा बैठी मासूम, दर्दनाक मौत:इंदौर में 4 साल की बेटी को नहलाने के लिए रखा था पानी, मां के अंदर जाते ही हो गई

4 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। वह 10 दिन पहले गर्म पानी से झुलस गई थी। इसके बाद से ही उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां शनिवार रात उसकी मौत हो गई। मृतक बच्ची का नाम रिया जाधव है।

MIG पुलिस के मुताबिक घटना नेहरू नगर की है। हादसा उस वक्त हुआ जब रिया की मां ने उसे नहलाने के लिए टब में बेहद गर्म पानी भरकर रखा था। जिसमें ठंडा पानी मिलाने के लिए वो पानी लेने गई थी, इसी दौरान वहां खेल रही मासूम रिया उस उबलते पानी वाले टब में जाकर बैठ गई।

बच्ची उसमें बैठते ही चीखने लगी। आवाज सुनकर मां वहां पहुंची और बच्ची को तत्काल टब में से निकाला। पानी इतना गर्म था कि दो से तीन मिनट के अंदर ही बच्ची बुरी तरह झुलस गई। उसकी पीठ और सीने पर गहरे घाव हो गए थे। घटना के तुरंत बाद बच्ची के माता-पिता उसे नजदीकी अस्पताल लेकर गए। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे तत्काल चोईथराम अस्पताल भेज दिया गया। यहां बीते 10 दिनों से उसका इलाज चल रहा था। लेकिन शनिवार देर रात उपचार के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया।

अहमदाबाद से सुबह ही लौटा था परिवार
पुलिस के मुताबिक रिया के पिता दीपक जाधव अपनी पत्नी और बच्चियों के साथ हादसे वाले दिन ही अहमदाबाद से इंदौर लौटे थे। वे शादी में शामिल होने गए थे। बाहर से आने पर दीपक की पत्नी ने मासूम को गर्म पानी से नहलाने के लिए पानी गर्म किया था। दीपक दुकान संचालक है। उनकी दो बेटियां हैं। रिया छोटी बेटी थी। MIG पुलिस ने रिया का पोस्टमार्टम कराया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.