Local & National News in Hindi

राजीव गांधी की जयंती पर इमोशनल हुईं प्रियंका, पिता संग शेयर की खूबसूरत तस्वीर

0 38

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं अपने पिता राजीव गांधी की 75वीं जयंती के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनसे मिली शिक्षा को याद किया। प्रियंका ने ट्विटर पर इमोशनल पोस्ट लिखी, ”अपने पिता से मैंने बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने लिखा कि अपनेन पापा से मैंने सीखा कि लोगों की बातों को कैसे सुना जाए और उनके लिए अपने दिल में जगह बनाई जाए, चाहे वो हमसे कितने भी विपरीत हों।” वहीं राहुल गांधी ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि राजीव गांधी की दूरदर्शी नीतियों से भारत के निर्माण में मदद मिली।

PunjabKesari

राहुल ने ट्वीट किया कि आज हम राजीव गांधी जी की 75वीं जयंती मना रहे हैं। राजीव एक देशभक्त और दूरदर्शी व्यक्ति थे तथा जिनकी दूरदर्शी नीतियों ने भारत के निर्माण में मदद की। राहुल ने कहा कि मेरे लिए वह एक बहुत प्यार करने वाले पिता थे जिन्होंने मुझे सिखाया कि कभी किसी से नफरत मत करो, माफ करो और सभी इंसानों से प्यार करो।

राजीव गांधी की 75वीं जयंती के मौके पर कांग्रेस पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है जिनमें बतौर प्रधानमंत्री राजीव गांधी के योगदान और उपलब्धियों का उल्लेख किया जाएगा। अक्तूबर, 1984 से दिसंबर 1989 तक देश के प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त, 1944 को हुआ था। जब राजीव प्रधानमंत्री बने थे तब उनकी उम्र केवल 40 साल थी। वह देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.