Local & National News in Hindi

फंदे पर तड़प रही थी लड़की, पुलिस बचाने के बजाय बनाने लगी वीडियो

0 40

धनबाद: खास सिजुआ में पुलिस पूछताछ के भय से फांसी लगाने वाली नेहा कुमारी के मामले में तेतुलमारी के ए.एस.आई. सत्येंद्र सिंह को लाइन हाजिर किया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि जब नेहा ने फांसी लगाई थी उस वक्त पुलिस उनके घर पर मौजूद थी। फांसी लगाने के बाद नेहा की मां उसे फंदे से उतार रही थी लेकिन पुलिस नेहा को फंदे से उतारने की जगह मोबाइल से फोटो खींच रही थी।

ए.एस.आई. सत्येंद्र सिंह भी उस टीम में शामिल थे। एस.एस.पी. किशोर कौशल ने सत्येंद्र को लाइन हाजिर करते हुए पुलिस लाइन में योगदान देने का आदेश दिया है। इस मामले की जांच ग्रामीण एस.पी. अमन कुमार कर रहे हैं। उन्होंने फिलहाल इस मामले में अपनी रिपोर्ट नहीं सौंपी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.