Local & National News in Hindi

गिरफ्तारी के बाद बिगड़ी थी ‘संकटमोचक’ शिव कुमार की तबीयत, अभी हैं फिट

0 44

बंगलुरुः मंगलवार को मनी लॉन्ड्रिंग केस में कर्नाटक के कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया है। जिसके बाद देर रात उनकी तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द की शिकायत के बाद शिवकुमार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेडिकल जांच में पता चला कि उनका ब्लड प्रेशर काफी ज्यादा बढ़ा हुआ था। इसके बाद रात 1:45 बजे उन्हें लोहिया अस्पताल के दूसरे विभाग ले जाया गया। वुधवार को आई रिपोर्ट में साफ हुआ है कि शिवकुमार अबी फिट हैं। शिवकुमार को आज प्रवर्तन निदेशालय हेडक्वार्टर लाया जाएगा।

वहीं ईडी की गिरफ्तारी के बाद शिवकुमार ने बीजेपी पर निशाना साधा। शिवकुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘मैं बीजेपी के दोस्तों को धन्यवाद देता हूं कि वे मुझे गिरफ्तार कर आखिरकार अपने मिशन में कामयाब रही। आयकर विभाग और ईडी की जांच मेरे खिलाफ राजनीति से प्रेरित है। मैं बीजेपी के बदले की भावना से की गई कार्रवाई का पीड़ित हूं।

जाने क्या है पूरा मामलाः

डीके शिवकुमार को पहली बार 17 जनवरी 2019 को समन किया गया था। लेकिन वे आए नहीं। जिसके बाद उन्हें 15 फरवरी 2019 को फिर तलब किया गया लेकिन वे फिर भी नहीं आए। अगस्त में आखिरी बार उनके खिलाफ तीसरी बार समन जारी किया गया था जिसपर डीके शिवकुमार को अग्रिम जमानत नहीं मिलने पर पूछताछ के लिए जाना पड़ा था। ईडी सूत्रों के मुताबिक साल 2017 में डीके शिवकुमार के दर्जनों ठिकानों पर रेड की थी जिनमें दिल्ली के सफदरजंग स्थित बंगला भी था, इनमें करीब 11 करोड़ रुपए कैश बरामद हुआ था। जिनके बाद पहले इनकम टैक्स ने आय से अधिक संपत्ति का केस रजिस्टर किया उसके बाद सु-मोटो ED ने भी PMLA के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.