Local & National News in Hindi

व्हिसल ब्लोअर डॉक्टर आनंद राय आज फिर कोर्ट में होंगे पेश, एक दिन की रिमांड पर है राय

20

भोपाल। प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के पेपर का स्क्रीनशॉट वायरल मामले में गिरफ्तार व्हिसल ब्लोअर डॉ आनंद राय को आज (शनिवार को) दोपहर 3 बजे फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बता दें कि आनंद राय को क्राइम ब्रांच ने एक दिन की रिमांड पर लिया है। उन्हें सरकार ने सभी शासकीय सेवाओं से भी निरस्त कर दिया गया है।क्राइम ब्रांच ने आनंद राय की 4 दिन की रिमांड मांगी थी। जिसका आनंद राय के वकीलों ने विरोध किया। एट्रोसिटी, अनुसूचित जाति, जनजाति, जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के विशेष न्यायाधीश कमल जोशी ने सिर्फ एक दिन की रिमांड दी है। शनिवार को केस डायरी के साथ डॉक्टर आनंद राय को क्राइम ब्रांच फिर पेश करेगी।

दरअसल, डॉ आनंद राय को भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम ने गुरुवार को दिल्ली के एक होटल से गिरफ्तार किया था। उन्हें शुक्रवार को भोपाल कोर्ट में पेश किया गया। जहां दोनों पक्षों के बीच करीब 2 घंटे तक बहस चली। इसके बाद कोर्ट ने डॉ आनंद राय को 1 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.